Get App

Swiggy ने लॉन्च किया One BLCK प्रीमियम मेंबरशिप प्रोग्राम, 299 रुपये में मिलेंगी कई बेहतरीन सुविधाएं

Swiggy ने कहा कि One BLCK प्रोग्राम के तहत डाइनिंग आउट पर मुफ्त में कॉकटेल, ड्रिंक्स, या डेसर्ट जैसे खास बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा, मेंबर्स को प्राथमिकता के साथ सबसे पहले कस्टमर सर्विस दी जाएगी। इन एक्सक्लुसिव फीचर्स के अलावा मेंबर्स को वर्तमान स्विगी वन मेंबरशिप के सभी बेनिफिट्स भी मिलते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 11, 2024 पर 7:05 PM
Swiggy ने लॉन्च किया One BLCK प्रीमियम मेंबरशिप प्रोग्राम, 299 रुपये में मिलेंगी कई बेहतरीन सुविधाएं
Swiggy ने 'One BLCK' नाम का एक एक्सक्लुसिव, इनवाइट-ओनली प्रीमियम मेंबरशिप प्रोग्राम शुरू किया है।

Swiggy ने 'One BLCK' नाम का एक एक्सक्लुसिव, इनवाइट-ओनली प्रीमियम मेंबरशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम को कंपनी की सर्विसेज का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे 299 रुपये में तीन महीने के लिए सब्सक्राइब किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसे सब्सक्राइब करने वाले यूजर्स को सभी फूड ऑर्डर्स पर फास्ट डिलीवरी मिलेगी। कंपनी ने इसमें मेंबर्स के लिए ऑन-टाइम डिलीवरी गारंटी का दावा किया है।

Swiggy One BLCK मेंबर्स को मिलेंगे ये बेनिफिट्स

स्विगी ने कहा कि इस प्रोग्राम के तहत डाइनिंग आउट पर मुफ्त में कॉकटेल, ड्रिंक्स, या डेसर्ट जैसे खास बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा, मेंबर्स को प्राथमिकता के साथ सबसे पहले कस्टमर सर्विस दी जाएगी। इन एक्सक्लुसिव फीचर्स के अलावा मेंबर्स को वर्तमान स्विगी वन मेंबरशिप के सभी बेनिफिट्स भी मिलते हैं, जिसमें फूड और इंस्टामार्ट ऑर्डर पर अनलिमिटेड फ्री डिलीवरी और साथ ही एक्सक्लुसिव डिस्काउंट शामिल हैं।

Swiggy के को-फाउंडर का बयान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें