Get App

Swiggy Q2 Results: घाटा बढ़ा, रेवेन्यू में 54% की तेजी; ₹10000 करोड़ जुटाने का प्लान

Swiggy Q2 Results: स्विगी को सितंबर तिमाही में ₹1,092 करोड़ का घाटा हुआ। रेवेन्यू 54% बढ़कर ₹5,561 करोड़ पहुंचा। कंपनी अब ₹10,000 करोड़ तक जुटाने की तैयारी में है। शेयर अब भी अपने IPO प्राइस से ऊपर हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 30, 2025 पर 5:17 PM
Swiggy Q2 Results: घाटा बढ़ा, रेवेन्यू में 54% की तेजी; ₹10000 करोड़ जुटाने का प्लान
Swiggy का शेयर नतीजों से पहले 0.23% गिरकर ₹418 पर बंद हुआ।

Swiggy Q2 Results: फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी लिमिटेड (Swiggy Ltd) को सितंबर तिमाही में ₹1,092 करोड़ का नेट लॉस हुआ। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का घाटा ₹626 करोड़ था। यानी इस बार घाटा और बढ़ा है।

हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 54% बढ़कर ₹5,561 करोड़ पहुंच गया। यह पिछले साल इसी अवधि में ₹3,601 करोड़ था। ये तेजी Swiggy के डिलीवरी और क्विक कॉमर्स बिजनेस दोनों से आई।

Swiggy का EBITDA लॉस सितंबर तिमाही में ₹798 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹554 करोड़ था। यानी ऑपरेटिंग लेवल पर भी नुकसान बढ़ा है।

फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स बिजनेस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें