टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कर्मचारियों की संख्या में अप्रैल-जून 2025 तिमाही में शुद्ध 5090 कर्मचारियों की बढ़ोतरी हुई। अब TCS में 6,13,069 लोग काम कर रहे हैं। इससे पहले TCS के कर्मचारियों की संख्या में जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में 625 कर्मचारियों की बढ़ोतरी हुई। दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 5,370 की शुद्ध गिरावट देखी गई थी।