Tata Steel Q1 Results: टाटा स्टील लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन किया है। कंपनी ने बुधवार को घोषित नतीजों में ₹2,007 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह बाजार अनुमान को पीछे छोड़ते हुए सालाना आधार पर दोगुना से अधिक है। CNBC-TV18 के सर्वे में अनुमानित लाभ ₹1,765 करोड़ था, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹918.6 करोड़ रहा था।
