टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने FY25 की सितंबर तिमाही में नेट बेसिस पर 5726 कर्मचारियों को जोड़ा। यह लगातार दूसरी तिमाही है जब कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसके पहले लगातार तीन तिमाहियों में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट देखने को मिली थी। टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने पहले जून तिमाही में 5452 कर्मचारियों को अपने साथ जोड़ा था। इसके साथ ही टीसीएस में अब कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 6,12,724 हो गई है। कंपनी ने आज 10 अक्टूबर को FY25 की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी।