दिसंबर तिमाही में TCS ने 25,000 से भी ज्यादा एंप्लॉयीज को प्रमोशन दिया, मौजूदा वित्त वर्ष में 20% स्टाफ का बढ़ा पद

भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 25,000 से भी ज्यादा एंप्लॉयीज को प्रमोशन दिया। यह मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी द्वारा दिए गए कुल प्रमोशन का तकरीबन 20 पर्सेंट है। आईटी कंपनी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है। कंपनी ने इस वित्त वर्ष में कुल 1,10,000 एंप्लॉयीज को प्रमोशन दिया

अपडेटेड Jan 09, 2025 पर 6:58 PM
Story continues below Advertisement
दिसंबर 2024 तिमाही के दौरान TCS में कुल 5,370 एंप्लॉयीज कम हुए।

भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 25,000 से भी ज्यादा एंप्लॉयीज को प्रमोशन दिया। यह मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी द्वारा दिए गए कुल प्रमोशन का तकरीबन 20 पर्सेंट है। आईटी कंपनी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है। कंपनी ने इस वित्त वर्ष में कुल 1,10,000 एंप्लॉयीज को प्रमोशन दिया।

TCS के चीफ एचआर ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ ने बताया, ' हमने इस तिमाही के दौरान 25,000 एसोसिएट्स को प्रमोशन दिया और इस तरह इस वित्त वर्ष में कुल प्रमोशन की संख्या 1,10,000 से भी ज्यादा रही। एंप्लॉयीज का स्किल बढ़ाने और उन्हें अन्य मोर्चे पर बेहतर बनाने के लिए हम निवेश जारी रखेंगे। मौजूदा वित्त वर्ष के लिए हमारी कैंपस हायरिंग प्लान के मुताबिक चल रही है और अगले साल ज्यादा संख्या में कैंपस हायरिंग की तैयारी है।'

संबंधित तिमाही के दौरान कंपनी में कुल 5,370 एंप्लॉयीज कम हुए। इससे पहले लगातार दो तिमाहियों के दौरान कंपनी में एंप्लॉयीज की संख्या में बढ़ोतरी दिखी थी। कंपनी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में टीसीएस में कुल 6,07,354 स्टाफ थे। संबंधित अवधि में कंपनी में नौकरी छोड़ने की दर मामूली रूप से बढ़कर 13 पर्सेंट हो गई, जो सितंबर तिमाही में 12.3 पर्सेंट थी।


आईटी कंपनी का कहना है कि मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक कंपनी के एंप्लॉयीज 4 करोड़ से ज्यादा लर्निंग आवर का इस्तेमाल कर चुके हैं। कंपनी के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर के. कृतिवासन ने बताया कि स्किल बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/जेनरेटिव AI इनोवेशन आदि में लगातार निवेश कर रही है। दिसंबर 2024 तिमाही में आईटी कंपनी का नेट प्रॉफिट 12 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 12,380 करोड़ रुपये रहा। नतीजों से पहले 9 जनवरी को कंपनी का शेयर तकरीबन 1.5 पर्सेंट की गिरावट के साथ 4,046 रुपये पर बंद हुआ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।