Meta Layoff: फेसबुक (Facebook), वाट्सऐप (WhatsApp) और इंस्टाग्राम (Instagram) की पैरेंट कंपनी मेटा में छंटनी शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेटा वाट्सऐप, इंस्टाग्राम और रियल्टी लैब्स में अलग-अलग डिविजन के एंप्लॉयीज को बाहर निकालेगी। यह खास टीम में रीस्ट्रक्चरिंग की कोशिश दिख रही है। इस छंटनी के बारे में खुलासा Jane Manchun Wong समेत कुछ एंप्लॉयीज ने किया है। जेन ने पिछले साल 2023 में मेटा की थ्रेड टीम को ज्वाइन किया था और इससे पहले उन्हें अभी तक जारी नहीं हुए ऐप के फीचर्स के खुलासा करने वाली शख्स के रूप में जाना जाता था। अब जेन समेत कुछ एंप्लॉयीज ने मेटा में छंटनी का खुलासा किया है।
मेटा के प्रवक्ता डेव अर्नाल्ड का कहना है कि कंपनी लॉन्ग टर्म के लक्ष्यों के हिसाब से अपने रिसोर्सेज को फिर से एलोकेट कर रही है। इसके तहत टीम को एक जगह से दूसरे जगह किया जा रहा है और एंप्लॉयीज के रोल्स को भी बदला जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मेटा के प्रवक्ता ने कहा कि जब कोई पद खत्म किया जाता है तो जिस एंप्लॉयीज को इसका झटका लगा है, उसके लिए दूसरे मौके खोजने के लिए कंपनी बहुत मेहनत करती है।
Meta में पहले भी हो चुकी है छंटनी
मेटा में अब यह छंटनी ऐसे समय में हो रही है, जब इसी साल इसके रियल्टी लैब्स डिविजिन में छंटनी हुई थी। इस बार भी रियल्टी लैब्स डिविजन के साथ इंस्टाग्राम और वाट्सऐप में भी छंटनी हो रही है। वर्ष 2022 से ही मेटा अपने वर्कफोर्स को कम कर रही है और 11 हजा एंप्लॉयीज की छंटनी की गई। पिछले साल वर्ष 2023 में 10 हजार एंप्लॉयीज की छंटनी और हुई। बता दें कि वर्ष 2023 सीईओ मार्क जुकरबर्ग का 'ईयर ऑफ एफिशिएंसी प्लान' था।