देश में मई महीने में टेलिकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या में मामूली सा इजाफा हुआ और यह 120.7 करोड़ हो गई। कुल नए बने ग्राहकों में से 99 प्रतिशत से अधिक ग्राहक रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने जोड़े। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ने मई में शुद्ध रूप से 43,58,231 नए ग्राहक या सब्सक्राइबर जोड़े। रिलायंस जियो और भारती एयरटेल दोनों ने कुल मिलाकर 43,51,294 ग्राहकों को अपने नेटवर्क पर एड किया। यह मई में नए बने कुल गाहकों का 99.84 प्रतिशत है।
