Telegram मैसेजिंग ऐप के फाउंडर और CEO पावेल डुरोव फ्रांस में गिरफ्तार

Telegram CEO Arrested: टेलीग्राम की स्थापना करने वाले डुरोव रूसी मूल के हैं। उन्होंने 2014 में अपने VK सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विपक्षी समुदायों को शट डाउन करने की सरकार की मांगों का पालन करने से इनकार करने के बाद रूस छोड़ दिया था। बाद में VK प्लेटफॉर्म को उन्होंने बेच दिया। साल 2017 में डुरोव दुबई में शिफ्ट हो गए और 2021 में फ्रांस के नागरिक बन गए

अपडेटेड Aug 25, 2024 पर 9:41 AM
पावेल डुरोव अपने प्राइवेट जेट से यात्रा कर रहे थे। उन्हें फ्रांस में अरेस्ट वॉरंट के साथ गिरफ्तार किया गया।

Telegram CEO Arrested: टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के अरबपति फाउंडर और CEO पावेल डुरोव को शनिवार शाम पेरिस के बाहर बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। रॉयटर्स के मुताबिक, TF1 TV और BFM TV ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट दी है। टेलीग्राम रूस, यूक्रेन और पूर्व सोवियत संघ के गणराज्यों में विशेष रूप से प्रभावशाली है। टेलीग्राम को Facebook, YouTube, WhatsApp, Instagram, TikTok और Wechat के बाद प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म माना जाता है।

TF1 की वेबसाइट के मुताबिक, डुरोव अपने प्राइवेट जेट से यात्रा कर रहे थे। उन्हें फ्रांस में अरेस्ट वॉरंट के साथ गिरफ्तार किया गया। यह पुलिस की शुरुआती जांच का हिस्सा है। TF1 और BFM दोनों ने कहा है कि जांच टेलीग्राम पर मॉडरेटर्स की कमी पर केंद्रित है और पुलिस का मानना है कि इस स्थिति ने मैसेजिंग ऐप पर आपराधिक गतिविधि को बिना रोक-टोक के जारी रहने दिया। TF1 ने कहा है कि डुरोव अजरबैजान से यात्रा कर रहे थे। जेट से उतरते वक्त उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। डुरोव पर टेररिज्म, ड्रग ट्रैफिकिंग, फ्रॉड, मनी लॉन्ड्रिंग और चाइल्ड एब्यूज कंटेंट समेत कई चार्जेस हैं।

डुरोव की नेट वर्थ 


फोर्ब्स के मुताबिक, डुरोव की नेट वर्थ 15.5 अरब डॉलर आंकी गई है। उन्होंने टेलीग्राम की शुरुआत 2013 में की थी। रूस द्वारा 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद टेलीग्राम युद्ध और संघर्ष के इर्द-गिर्द की राजनीति के बारे में दोनों पक्षों से अनफिल्टर्ड, कभी-कभी ग्राफिक और भ्रामक कंटेंट का मुख्य स्रोत बन गया है।

यह ऐप यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और उनके अधिकारियों के लिए कम्युनिकेशन का पसंदीदा साधन बन गया है। क्रेमलिन और रूसी सरकार भी अपने समाचारों को प्रसारित करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। टेलीग्राम के 90 करोड़ एक्टिव यूजर हैं।

Innofin Solutions पर RBI का एक्शन, लगाया 1.99 करोड़ रुपये का जुर्माना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।