Get App

Third wave: तीसरी लहर का असर, रिटेल दुकानों में टीवी, वाशिंग मशीन का स्टॉक सिर्फ 15 दिन का बचा

Third wave: कई राज्यों की कड़ी पाबंदी और दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे कुछ राज्यों में वीकेंड कर्फ्यू लागू होने से डीलर्स कई अहम कदम उठा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2022 पर 11:03 AM
Third wave: तीसरी लहर का असर, रिटेल दुकानों में टीवी, वाशिंग मशीन का स्टॉक सिर्फ 15 दिन का बचा
तीसरी लहर में एसी, फ्रिजट टीवी के स्टॉक में कटौती

Third wave: टेलीविजन और फुटवियर जैसे प्रोडक्ट्स के रिटेल विक्रेताओं और वितरकों (Distributions) ने कोरोना के नए वेरिएंट के कारण पैदा हुई अनिश्चितता और इसके कारण लागू हो सकने वाली पाबंदियों की संभावना के बीच, पिछले 15 दिनों के मुकाबले अपनी इन्वेंट्री में सालाना आधार पर करीब एक तिहाई की कटौती कर दी है।

टेलीविजन, स्मार्टफोन, रिफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन जूते बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि कोरोना की पिछली दो लहरों को ध्यान में रखते हुए ज्यादातर रिटेलर और डिस्ट्रीब्यूटर अपनी इन्वेंट्री (inventory) को 30 दिन से घटाकर 15 दिन करना चाहते हैं। ऐसा करने का लक्ष्य कारोबार में गिरावट के दौरान कैश फ्लो पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव से निपटना है।

जानकारों का कहना है कि इससे धीरे-धीरे रिकवरी हासिल कर रहे कारोबार में जनवरी महीने में फिर दबाव दिख सकता है। रिटेलर्स का अनुमान है कि कोरोना का नया वेरिएंट एक बार फिर कंज्यूमर डिमांड पर अपना असर डाल सकता है। जिसको ध्यान में रखते हुए वो सावधानी पूर्वक इन्वेट्री घटा रहे है। आगे स्थितियां क्या होंगी, इसको देखकर अभी कोई तस्वीर साफ नहीं है। जिसके कारण कारोबारी इस तरह के कदम उठा रहे हैं।

डिमापर्टमेंटल स्टोर चेन लाइफस्टाइल इंटरनेशनल (Departmental store chain Lifestyle International) के CEO देवराजन अय्यर (Devarajan Iyer) का कहना है कि नए ऑर्डर देने के लिए कारोबारी वेट एंड वाच की रणनीति अपना रहे हैं। नए ऑर्डर इस बात पर निर्भर करेंगे कि बिक्री और सरकार द्वारा लगाई जाने वाली पाबंदियों के नजरिए से अगले दो हफ्ते कैसे रह सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें