जापान से आई अच्छी खबर ने बाजारों में जोश भरा है। निफ्टी 18100 के पार निकला है। बैंक ऑफ जापान ने अपनी मॉनिटरी पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं किया है। इस बीच मेटल में दूसरे दिन अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स एक परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। F&O GAINERS में सबसे ज्यादा मेटल शेयर है । CLSA ने TATA STEEL, JSPL, HINDALCO और JSW STEEL के TARGET बढ़ाए है और कहा है कि चीन में तेज री-ओपनिंग मेटल सेक्टर के लिए बड़ी राहत है। वहीं IT शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स लगातार छठे दिन दौड़ा है। इस महीने अब तक 4 परसेंट उछला आया है। जनवरी में HCL TECH ने सबसे ज्यादा 7 परसेंट की छलांग लगाई है।
