प्राइवेट इक्विटी फर्म्स TPG कैपिटल LP और वारबर्ग पिंकस, सॉफ्टवेयर बिजनेस 'सिरियन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड' में हिस्सा खरीदने के लिए शुरुआती दौर की बातचीत कर रही हैं। यह बिजनेस, कॉन्ट्रैक्ट्स को मैनेज और ऑटोमेट करता है। सिरियन लैब्स में पार्टनर्स ग्रुप होल्डिंग AG का भी निवेश है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वालों का कहना है कि TPG कैपिटल LP और वारबर्ग पिंकस मेजॉरिटी स्टेक का मूल्यांकन कर रही हैं। वैल्यू 50 करोड़ डॉलर से ज्यादा होने वाली है।
