Get App

SCHOTT पूनावाला में अपनी 35% हिस्सेदारी बेचेगी सीरम इंस्टीट्यूट, अमेरिका की कंपनी TPG से हुई डील

अमेरिका की दिग्गज प्राइवेट इक्विटी फर्म टीपीजी (TPG) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) और जर्मनी की शॉट फार्मा (SCHOTT Pharma) की ज्वाइंट वेंचर कंपनी 'SCHOTT पूनावाला' में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का एक सौदा किया है। TPG यह हिस्सेदारी भारत की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से खरीदेगी। शॉट फार्मा ने मंगलवार 6 मई को जारी एक बयान में बताया कि इस सौदे को लेकर बाइंडिंग एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हो चुके हैं

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 06, 2025 पर 1:19 PM
SCHOTT पूनावाला में अपनी 35% हिस्सेदारी बेचेगी सीरम इंस्टीट्यूट, अमेरिका की कंपनी TPG से हुई डील
Paytm Shares: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने साल 2021 में शॉट फार्मा के साथ मिलकर ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाई थी

अमेरिका की दिग्गज प्राइवेट इक्विटी फर्म टीपीजी (TPG) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) और जर्मनी की शॉट फार्मा (SCHOTT Pharma) की ज्वाइंट वेंचर कंपनी 'SCHOTT पूनावाला' में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का एक सौदा किया है। TPG यह हिस्सेदारी भारत की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से खरीदेगी। शॉट फार्मा ने मंगलवार 6 मई को जारी एक बयान में बताया कि इस सौदे को लेकर बाइंडिंग एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। SCHOTT पूनावाला दुनिया भर में किफायती वैक्सीन मुहैया कराने की दिशा में काम करती है। यह जर्मनी की SCHOTT फार्मा और भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की हिस्सेदारी वाली ज्वाइंट वेंचर कंपनी है।

मनीकंट्रोल ने पिछले साल 28 नवंबर को इस बारे में सबसे पहले रिपोर्ट दी थी कि अदार पूनावाला की अगुआई वाला सीरम इंस्टीट्यूट, SCHOTT फार्मा में अपनी 30-40% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है।

यह निवेश TPG की मिडिल-मार्केट और ग्रोथ इक्विटी प्लेटफॉर्म, TPG Growth के जरिए किया जा रहा है, जिसमें Novo Holdings भी एक सह-निवेशक के रूप में शामिल है। इस सौदे के बाद भी, Serum Institute इस ज्वाइंट वेंचर कंपनी में अपनी मॉइनॉरिटी हिस्सेदारी बनाए रखेगा।

SCHOTT Poonawalla फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए इंजेक्टेबल दवाओं की पैकेजिंग और डिलीवरी सॉल्यूशंस बनाती है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ऑटो-इंजेक्टर पेन के लिए कार्ट्रिज, बायोलॉजिक्स के लिए प्रीफिलेबल सिरिंज, वायल, एंप्यूल्स और रेगुलेटरी सेवाएं शामिल हैं। इसके ग्राहक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले बायोटेक फर्म्स और CDMOs हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें