भारतीय ग्राहकों के लिए स्विस घड़ियां (Swiss watches) और चॉकलेट (chocolates) सस्ते होने जा रहे हैं। दरअसल, भारत ने स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिस्टेंस्टीन नाम के यूरोपीय देशों के एक ग्रुप के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन किया है। इस एग्रीमेंट के तहत टैरिफ को कम करने को लेकर डील हुई है। इस एग्रीमेंट के बाद अब भारतीयों को वर्ल्ड क्लास स्विस घड़ियों और चॉकलेट्स के लिए कम भुगतान करना होगा। इस एग्रीमेंट के तहत भारत चॉकलेट और घड़ियों के साथ-साथ स्विट्जरलैंड से आने वाली पॉकेट घड़ियों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी कम करेगा।
