संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारत में कई जगहों पर 'एकीकृत फूड पार्क (Food Parks)' बनाने के लिए दो अरब डॉलर का निवेश करने का ऐलान किया है। इससे साउथ एशिया और मिडिल ईस्ट में फूड असुरक्षा की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। यह ऐलान गुरुवार को भारत और UAE सहित चार देशों की हुई पहली वर्चुअल बैठक के बाद किया गया। बाकी दो अन्य देश इजराइल (Israel) और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) शामिल हैं।
