Get App

Uber: उबर इंडिया को FY24 में हुआ ₹89 करोड़ का शुद्ध घाटा, रेवेन्यू में 41% की बढ़ोतरी

Uber India Results: ऐप आधारित कैब सेवा देने वाली कंपनी उबर इंडिया को वित्त वर्ष 2024 में 89 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। हालांकि यह घाटा इसके पिछले वित्त वर्ष में हुए 311 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले करीब 71 फीसदी कम है। वहीं कंपनी का वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू 41 फीसदी बढ़कर 3,762 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल 2,666 करोड़ रुपये रहा था

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 20, 2025 पर 9:46 AM
Uber: उबर इंडिया को FY24 में हुआ ₹89 करोड़ का शुद्ध घाटा, रेवेन्यू में 41% की बढ़ोतरी
Uber India Results: कंपनी को बस एवं बाइक टैक्सी जैसी नई कैटेगरी में विस्तार से रेवेन्यू बढ़ाने में मदद मिली है

Uber India Results: ऐप आधारित कैब सेवा देने वाली कंपनी उबर इंडिया को वित्त वर्ष 2024 में 89 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। हालांकि यह घाटा इसके पिछले वित्त वर्ष में हुए 311 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले करीब 71 फीसदी कम है। वहीं कंपनी का वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू 41 फीसदी बढ़कर 3,762 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल 2,666 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी को बस एवं बाइक टैक्सी जैसी नई कैटेगरी में विस्तार से अपना रेवेन्यू बढ़ाने में मदद मिली है। यह आंकड़े Fintrackr से मिले डेटा के अनुसार सामने आए हैं।

ब्लूस्मार्ट के अधिग्रहण की अटकलें तेज

उबर इंडिया के ये आंकड़े ऐसे समय पर सामने आए हैं जब कंपनी के ब्लूस्मार्ट (BluSmart) का अधिग्रहण करने की खबरें चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि उबर इस डील को अपने फ्लीट पार्टनर 'एवरेस्ट फ्लीट' के जरिए पूरा कर सकती है।

ब्लूस्मार्ट भारत की पहली शत प्रतिशत-इलेक्ट्रिक कैब सर्विस है और यह खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में आक्रामक तरीके से अपने कारोबार का विस्तार कर रही है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह अधिग्रहण होता है, तो यह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर में उबर के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम होगा। इससे उबर को ब्लूस्मार्ट की एक्सपर्टाइज और इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें