बेस्ट क्रेडिट कार्ड कैसे चुनें? यहां दिए गए हैं कुछ जरूरी टिप्स

भारत में क्रेडिट कार्ड्स की मांग तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में सही कार्ड चुनना और उसके फीचर्स को समझना बेहद जरूरी हो जाता है।

अपडेटेड Apr 24, 2026 पर 4:56 PM
Story continues below Advertisement

भारत में क्रेडिट कार्ड की मांग तेजी से बढ़ रही है. PwC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड्स की कुल संख्या 2028-29 तक 15% के CAGR के साथ 20 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है. इसलिए यह कोई ताज्जुब की बात नहीं है कि बाजार क्रेडिट कार्ड ऑप्शंस से भरा पड़ा है. हालांकि, क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने के बारे में सोच रहे लोगों को कोई भी ऑप्शन चुनने से पहले कुछ अहम बातों पर ध्यान देना चाहिए. 

दरअसल, मार्केट में बैंकों और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) के साथ-साथ डिजिटल लेंडर्स भी हैं, जो सभी प्रकार के क्रेडिट कार्ड्स ऑफर करते हैं. इनके लिए अप्लाई करना बहुत आसान है, क्योंकि यह प्रोसेस पूरी तरह से पेपरलेस है. इस बीच कई लेंडर्स को-ब्रांडेड कार्ड सहित खास और कस्टमाइज्ड ऑप्शंस भी ऑफर करते हैं.

टॉप क्रेडिट कार्ड ऑफर्स पाएं

क्रेडिट कार्ड क्या होता है?


क्रेडिट कार्ड एक प्लास्टिक या मेटल का कार्ड होता है, जिसे बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस जारी करते हैं. इसके जरिए आप उन मर्चेंट्स को पेमेंट्स करने के लिए लेंडर से पैसे उधार लेते हैं, जो इसे स्वीकार करते हैं. इसके बाद आपको ड्यू डेट तक कुल बकाया राशि या मिनिमम ड्यू अमाउंट चुकाना होता है. फ्री क्रेडिट पीरियड के बाद कंपनी ड्यू अमाउंट पर पेनल्टी के रूप में ब्याज लगाती है. 

क्रेडिट कार्ड कैसे काम करता है?

जब आप अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके क्रेडिट कार्ड अकाउंट से एक ट्रांजैक्शन चार्ज लिया जाता है. इस बीच हर महीने की खरीदारी, फीस और कुल ड्यू अमाउंट की डिटेल्स आपको भेजी जाएंगी. इस दौरान आपको लेट फीस और इंटरेस्ट चार्जेज से बचने के लिए आपको ड्यू डेट से पहले आपको कुल बकाए या मिनिमम अमाउंट का पेमेंट करना होगा. 

हालांकि, अगर आप कुल ड्यू अमाउंट से कम भुगतान करते हैं, तो बकाया अमाउंट पर ब्याज लिया जाएगा. क्रेडिट कार्ड की ब्याज दरें लेंडर्स और क्रेडिट कार्ड के प्रकार के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, अपने क्रेडिट कार्ड की सालाना ब्याज दर को समझना बहुत जरूरी है. 

क्रेडिट कार्ड की मुख्य बातें 

क्रेडिट लिमिट : क्रेडिट कार्ड के जरिए आप जिस ज्यादा से ज्यादा अमाउंट को उधार ले सकते हैं, उसे ही क्रेडिट लिमिट कहा जाता है. फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस आपकी क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर आपकी क्रेडिट लिमिट तय करते हैं, जो आपकी इनकम, क्रेडिट हिस्ट्री और क्रेडिट स्कोर जैसे फैक्टर्स पर आधारित होती है. ओवर लिमिट चार्जेज से बचने के लिए उपलब्ध क्रेडिट लिमिट के भीतर अपने कार्ड का इस्तेमाल करें.

क्रेडिट कार्ड बैलेंस : क्रेडिट कार्ड बैलेंस आपके क्रेडिट कार्ड से खर्च किए गए कुल अमाउंट की जानकारी देता है. इसमें क्रेडिट कार्ड से की गई खरीदारी या दूसरे ट्रांजैक्शन, फीस, कोई भी कैश एडवांस और इंटरेस्ट चार्जेज शामिल हो सकते हैं.

बिलिंग साइकिल : आमतौर पर क्रेडिट कार्ड कंपनियां 30 दिनों के बिलिंग साइकिल का पालन करती हैं. क्रेडिट कार्ड बिलिंग साइकिल दो बिलिंग स्टेटमेंट के बीच के पीरियड्स को दर्शाती है. यह पीरियड महीने और लेंडर के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.

मिनिमम अमाउंट ड्यू : लेट फीस से बचने के लिए आपको मिनिमम अमाउंट चुकाना होता है. यह आपके कुल बकाया और EMI का एक छोटा सा फीसदी होता है. आपके मंथली क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में मिनिमम अमाउंट ड्यू भी बताया जाता है. 

ब्याज दर : क्रेडिट कार्ड की ब्याज दरें कंपनी के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं. क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दरें कुल बकाया राशि पर लगाई जाती हैं. इस दौरान ब्याज दरें प्रति साल 50% तक हो सकती हैं.

क्रेडिट कार्ड कंपनियां आपके क्रेडिट कार्ड बकाया पर ब्याज दरों की कैलकुलेशन के लिए एनुअल परसेंटेज रेट (APR) और मंथली परसेंटेज रेट का इस्तेमाल करती हैं.  APR, क्रेडिट कार्ड बकाया पर ली जाने वाली सालाना ब्याज दर है. दूसरी ओर, मासिक बकाया की कैलकुलेशन के लिए MPR का इस्तेमाल किया जाता है. क्रेडिट कार्ड कंपनियां ब्याज को कैलकुलेट करने के लिए एक आसान फॉर्मूले का इस्तेमाल करती हैं, जो इस प्रकार है - 

ट्रांजैक्शन की तारीख से दिनों की संख्या x बकाया राशि x प्रति माह ब्याज दर x 12 माह)/365 (Number of days from the date of transaction x outstanding dues x interest rate per month x 12 month/365)

फीस और चार्जेज : क्रेडिट कार्ड से कई और लागतें भी जुड़ी हो सकती हैं. इनके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें. इनमें ज्वाइनिंग फीस, एनुअल फीस, लेट पेमेंट फीस, ओवरलिमिट चार्जेज, कार्ड रिप्लेसमेंट फीस, कैश एडवांस चार्ज और EMI कन्वर्जन फीस जैसी लागतें शामिल हो सकती हैं. 

क्रेडिट कार्ड्स के फायदे 

क्रेडिट कार्ड्स कई तरह के फायदे प्रदान करते हैं, जो इस प्रकार हैं - 

क्रेडिट हिस्ट्री : क्रेडिट कार्ड को जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री बेहतर हो सकती है. समय पर पेमेंट करके और अपनी क्रेडिट लिमिट की तुलना में अपना बैलेंस कम रखकर आप अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बना सकते हैं.

रिवार्ड्स और कैशबैक : कई क्रेडिट कार्ड्स रिवॉर्ड प्रोग्राम ऑफर करते हैं, जिनसे आप हर खरीदारी पर पॉइंट्स, कैशबैक या दूसरे बेनिफिट्स हासिल कर सकते हैं. आप इन रिवॉर्ड्स को ट्रेवलिंग, सामान और कुछ खास ट्रांजैक्शंस के लिए रिडीम कर सकते हैं.

सुविधा : मर्चेंट्स अब बड़े लेवल पर क्रेडिट कार्ड्स को स्वीकार करते हैं. इसलिए आप जेब में ज्यादा कैश रखे बिना भी खरीदारी कर सकते हैं. 

इमरजेंसी फंड्स : क्रेडिट कार्ड्स इमरजेंसी में सुरक्षा कवच का काम कर सकते हैं. यह अचानक आए खर्चों या जरूरी परिस्थितियों से निपटने में काफी मददगार साबित हो सकता है. 

मनीकंट्रोल जैसे प्लेटफॉर्म पर आप आसानी से क्रेडिट कार्ड्स ऑप्शन देख सकते हैं और अपनी जरूरतों के हिसाब से सही ऑप्शन के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं. 

क्रेडिट कार्ड्स के प्रकार 

भारत में ट्रेवलिंग और शॉपिंग सहित खास जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग-अलग प्रकार के क्रेडिट कार्ड उपलब्ध हैं -

कैशबैक क्रेडिट कार्ड्स : ये कार्ड्स आपको आपके खर्च का एक निश्चित फीसदी वापस पाने का मौका देते हैं. फ्लैट-रेट कैशबैक कार्ड्स सभी खरीदारी पर एक समान कैशबैक रेट प्रदान करते हैं, जबकि टियर्ड कैशबैक कार्ड खरीदारी केटेगरीज के आधार पर अलग-अलग रेट्स प्रदान करते हैं.

लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड्स : ऐसे कार्ड्स पर कोई एनुअल फीस या जॉइनिंग चार्ज नहीं लगता है. ये आमतौर पर आकर्षक ऑफर और रिवॉर्ड प्रोग्राम के साथ आते हैं.

रिवॉर्ड पॉइंट्स क्रेडिट कार्ड्स : आप अपने खर्चों पर पॉइंट्स कमा सकते हैं, जिन्हें कैश या कुछ प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के लिए रिडीम किया जा सकता है.

ट्रेवल क्रेडिट कार्ड्स : अक्सर ट्रेवल करने वालों के लिए डिजाइन किए गए ये कार्ड्स ट्रेवल संबंधी खरीदारी पर रिवॉर्ड पॉइंट ऑफर करते हैं, जिन्हें भविष्य के यात्रा खर्चों के लिए रिडीम किया जा सकता है.

फ्यूल क्रेडिट कार्ड्स : ये पार्टनर पेट्रोल पंपों के जरिए फ्यूल की खरीदारी पर रिवॉर्ड या कैशबैक के अलावा फ्यूल चार्ज से भी छूट देते हैं.

प्रीमियम क्रेडिट कार्ड्स : ये कार्ड्स गोल्फ कोर्स या एयरपोर्ट के लाउंज में प्रवेश, डेडिकेटेड कंसीयर्ज और फूड पर छूट जैसी लग्जरी सुविधाएं ऑफर करते हैं. हालांकि, आमतौर पर इनका एनुअल चार्ज बहुत ज्यादा होता है. इनके जारी करने के क्राइटेरिया भी सख्त हो सकते हैं.

सही क्रेडिट कार्ड कैसे चुनें  

मार्केट में मौजूद बहुत सारे ऑप्शंस के चलते सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड चुनना एक मुश्किल काम हो सकता है. इसलिए यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जो सही क्रेडिट कार्ड चुनने में आपकी मदद कर सकते हैं.

अपनी जरूरतों को समझे : क्रेडिट कार्ड में आप जो फीचर्स चाहते हैं, उन्हें शॉर्टलिस्ट करें, जैसे - कम ब्याज दर, रिवॉर्ड पॉइंट्स, मूवी ऑफर, कैशबैक या कुछ और.

ऑफर्स की तुलना करें : अलग-अलग क्रेडिट कार्ड्स की तुलना करें. इस दौरान फीस, रिवॉर्ड प्रोग्राम और इंसेंटिव जैसे फैक्टर्स को ध्यानपूर्वक रिव्यु करें. उदाहरण के लिए, कुछ कार्ड्स पर आपको मूवी टिकट और इवेंट्स की बुकिंग पर छूट मिल सकती है, जबकि कुछ कार्ड्स कॉम्प्लिमेंट्री फ्लाइट टिकट भी दे सकते हैं. कुछ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड टॉप ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर अक्सर डिस्काउंट ऑफर करते हैं.

नियम और शर्तें : किसी भी ऑप्शन को फाइनल करने से पहले नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें. इस दौरान एनुअल चार्जेज, लेट फीस, ब्याज दरें और रिवॉर्ड रिडेम्पशन पॉलिसी जैसी बारीकियों पर ध्यान दें.

क्रेडिट स्कोर चेक करें : आपका क्रेडिट स्कोर आपके लिए उपलब्ध क्रेडिट कार्ड ऑफर को प्रभावित कर सकता है. हाई क्रेडिट स्कोर के साथ आप बेहतर क्रेडिट कार्ड बेनिफिट्स प्राप्त कर सकते हैं. क्रेडिट स्कोर को चेक करके आपको पता चल सकेगा कि आप कौन-से क्रेडिट कार्ड्स के लिए एलिजिबल हैं. 

क्रेडिट कार्ड को जिम्मेदारी से मैनेज करें 

यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिसके जरिए आप क्रेडिट कार्ड को जिम्मेदारी से मैनेज कर सकते हैं - 

समय पर पेमेंट्स करें : लेट फीस और क्रेडिट स्कोर को होने वाले नुकसान से बचने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड बिलों का समय पर भुगतान करें. इसके लिए आप ऑटोमेटेड पेमेंट्स सेटअप कर सकते हैं. 

लॉ बैलेंसे मैंटेन करें : अपनी क्रेडिट लिमिट के मामले में, क्रेडिट कार्ड बैलेंस कम रखें. ज्यादा खर्च करने से आपका क्रेडिट स्कोर कम हो सकता है और ब्याज भी ज्यादा लग सकता है.

कर्ज से बचें : क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल केवल उतने अमाउंट के लिए करें, जितना आप बिना देरी के चुका सकें. इसके अलावा लॉ क्रेडिट यूटीलाइजेशन रेश्यो (आमतौर पर 30% तक) आपके क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने में मदद करती है. 

अपनी स्टेटमेंट्स को चेक करें : किसी भी गलती या अनऑथोराइज ट्रांजैक्शंस के लिए अपने क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को समय-समय पर चेक करें. कोई भी गलती मिलने पर तुरंत अपनी क्रेडिट कार्ड कंपनी को सूचित करें.  

निष्कर्ष 

क्रेडिट कार्ड के सभी पहलुओं को समझने से आपको इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने और इसके बेनिफिट्स का भरपूर लुत्फ उठाने में मदद मिल सकती है. क्रेडिट कार्ड की बेसिक बातों को जानने के बाद सही क्रेडिट कार्ड को चुनकर आप अपने फाइनेंसेज को कंट्रोल कर सकते हैं. 

अपनी जरूरतों के अनुसार क्रेडिट कार्ड ऑफर देखने के लिए मनीकंट्रोल  के क्रेडिट स्कोर डैशबोर्ड पर जाएं.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।