Unemployment Rate: देश में बेरोजगारी दर दिसंबर में बढ़कर 16 महीने के उच्च स्तर 8.30% पर पहुंच गई

Unemployment Rate: सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में भारत में बेरोजगारी दर पिछले महीने के 8.00 प्रतिशत से बढ़कर 16 महीने के उच्चतम स्तर 8.30 प्रतिशत पर पहुंच गई। इससे पहले पिछले महीने में बेरोजगारी दर 8.00 फीसदी थी

अपडेटेड Jan 01, 2023 पर 3:10 PM
Story continues below Advertisement
Unemployment Rate: देश में बेरोजगारी दर दिसंबर महीने में बढ़कर 8.30% पर पहुंच गई है, यह 16 महीनों में सबसे ज्यादा है

देश में बेरोजगारी दर (India Unemployment Rate) दिसंबर महीने में बढ़कर 8.30 प्रतिशत पर पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह 16 महीनों में सबसे ज्यादा है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) की तरफ से एक जनवरी को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में भारत में बेरोजगारी दर पिछले महीने के 8.00 प्रतिशत से बढ़कर 16 महीने के उच्चतम स्तर 8.30 प्रतिशत पर पहुंच गई। इससे पहले पिछले महीने में बेरोजगारी दर 8.00 फीसदी थी।

CMIE डेटा के मुताबिक, दिसंबर में शहरों में बेरोजगारी दर बढ़कर 10.09 फीसदी पर पहुंच गई है, जो पिछले महीने 8.96 फीसदी थी। जबकि इसी महीने ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी की दर 7.55 फीसदी से घटकर 7.44 फीसदी हो गई है।

समाचार एजेंसी Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, CMIE के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश व्यास (Mahesh Vyas) ने कहा कि बेरोजगारी दर में वृद्धि उतनी बुरी नहीं है, जितनी आगे दिख सकती है। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि क्योंकि इससे पहले श्रम भागीदारी की दर में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। उन्होंने कहा कि यह दिसंबर में बढ़कर 40.48 फीसदी हो गया, जो 12 महीनों में सबसे ज्यादा है।


ये भी पढ़ें- Sandeep Singh: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा, FIR के बाद लिया फैसला, महिला कोच ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

उन्होंने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दिसंबर में रोजगार दर (Employment Rate) बढ़कर 37.1 प्रतिशत हो गई है, जो जनवरी 2022 के बाद से सबसे अधिक है।" 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले महंगाई को रोकना और लाखों युवाओं के लिए रोजगार सृजित करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office- NSO) द्वारा नवंबर में जारी अलग-अलग तिमाही आंकड़ों के अनुसार, पिछली तिमाही में 7.6 प्रतिशत की तुलना में जुलाई-सितंबर तिमाही में बेरोजगारी दर घटकर 7.2 प्रतिशत रह गई थी। दिसंबर में हरियाणा में बेरोजगारी दर बढ़कर 37.4 प्रतिशत हो गई। इसके बाद राजस्थान में बेरोजगारी दर 28.5 प्रतिशत और दिल्ली में 20.8 प्रतिशत है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।