बिना गारंटी वाले अनसिक्योर्ड लोन: एलिजिबिलिटी, फायदे और हर जरूरी जानकारी

अनसिक्योर्ड लोन में आपको बिना किसी गारंटी के लोन लेने की सुविधा मिलती है, जिससे यह पर्सनल और बिजनेस जरूरतों के लिए एक सुविधाजनक ऑप्शन बन जाता है. यहां हम बता रहे हैं कि ये कैसे काम करता है और इसके क्या फायदे हैं.

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 12:52 PM
Story continues below Advertisement

लोन के जरिए आप किसी भी जरूरत के लिए पैसा उधार ले सकते हैं. इसे तय समय में ब्याज सहित चुकाना भी होता है. इससे घर खरीदने, गाड़ी लेने, पढ़ाई के खर्च या अचानक आने वाली इमरजेंसी को मैनेज करना आसान हो जाता है. लोन कई तरह के होते हैं: सामान्य खर्चों के लिए पर्सनल लोन, घर खरीदने के लिए होम लोन, गाड़ी के लिए कार लोन और बिजनेस या स्टार्टअप के लिए बिजनेस लोन.

लोन लेने का प्रोसेस आमतौर पर कुछ इस तरह होता है: पहले आपको अप्लाई करना होता है, फिर आपके क्रेडिट स्कोर और इनकम के आधार पर अप्रूवल मिलता है, इसके बाद पैसा आपके अकाउंट में ट्रांसफर होता है और फिर अंत में आप तय EMIs के जरिए उसे चुकाते हैं. लोन लेते समय जो सबसे जरूरी बात होती है, वो अपनी जरूरत और चुकाने की क्षमता के अनुसार सही लोन को चुनना है. 

किसी लोन को सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड के रूप में भी क्लसिफाई किया जा सकता है. इनमें फर्क सिर्फ इतना होता है कि सिक्योर्ड लोन में आपको कुछ संपत्ति या एसेट गिरवी रखनी होती है, जबकि अनसिक्योर्ड लोन में ऐसा नहीं होता है.

अनसिक्योर्ड लोन क्या है?


अनसिक्योर्ड लोन एक ऐसा लोन है, जिसमें आपको कोई एसेट (जैसे कि प्रॉपर्टी, गोल्ड या म्यूचुअल फंड निवेश) गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ती. इसमें लोन आपकी क्रेडिट योग्यता के आधार पर दिया जाता है, जैसे कि आपकी इनकम, क्रेडिट स्कोर, नौकरी की स्थिति और पहले लिए गए लोन के रिपेमेंट रिकॉर्ड के आधार पर.

इसमें बैंकों या लेंडर्स के लिए जोखिम ज्यादा होता है, इसलिए इसकी ब्याज दरें भी आमतौर पर ज्यादा होती हैं और एलिजिबिलिटी शर्तें भी कड़ी होती हैं.

डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती संख्या के चलते आजकल पर्सनल लोन लेना काफी आसान हो गया है. आप मनीकंट्रोल ऐप या वेबसाइट पर लोन ऑफर एक साथ देख सकते हैं और 50 लाख रुपए तक के लोन के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं. इन पर ब्याज दरें 10.5% सालाना से शुरू होती हैं और प्रोसेस भी पूरी तरह पेपरलेस है.

अनसिक्योर्ड लोन के प्रकार

  1. पर्सनल लोन: इसका इस्तेमाल किसी भी जरुरत के लिए किया जा सकता है, जैसे मेडिकल इमरजेंसी, शादी, ट्रैवल, घर का रेनोवेशन आदि.

  1. कार्ड लोन: अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है, तो आप उसकी लिमिट तक लोन ले सकते हैं. ये लोन इंस्टेंट होते हैं लेकिन ब्याज दर काफी ज्यादा होती है.

  1. एजुकेशन लोन (कुछ मामलों में अनसिक्योर्ड): अगर लोन अमाउंट कम हो या बैंक की कोई स्पेशल स्कीम हो, तो बिना गारंटी के भी एजुकेशन लोन मिल सकता है. बड़े लोन अमाउंट के लिए को-साइनर या गारंटी की जरूरत होती है.

  1. बिजनेस लोन: ये लोन वर्किंग कैपिटल जरूरतों, एक्सपैंशन या इन्वेंटरी खरीदने के लिए लिए जाते हैं. जिन छोटे कारोबारियों की फाइनेंशियल हिस्ट्री अच्छी होती है, उन्हें अनसिक्योर्ड बिजनेस लोन मिल सकता है.

अनसिक्योर्ड लोन: एलिजिबिलिटी की शर्तें

हर लेंडर की अपनी अलग शर्तें हो सकती हैं, लेकिन आमतौर पर ये सामान्य शर्तें होती हैं:

  • उम्र: 21 से 60 साल (लेंडर के अनुसार अलग-अलग)

  • नौकरी की स्थिति: सैलरीड या सेल्फ-एम्प्लॉयड

  • न्यूनतम इनकम: 15,000 से 25,000 रुपए प्रति माह (लोन अमाउंट पर निर्भर)

  • क्रेडिट स्कोर: 700 या उससे ज्यादा (ज्यादा स्कोर पर सस्ती ब्याज दर मिल सकती है)

  • वर्क एक्सपीरियंस: सैलरीड के लिए कम से कम 1-2 साल, सेल्फ-एम्प्लॉयड के लिए 3 साल या उससे ज्यादा

पाएं 50 लाख तक बेस्ट लोन ऑफ़र

अनसिक्योर्ड लोन कैसे काम करता है

  • लोन एप्लीकेशन: आप अपना इनकम प्रूफ, जॉब डिटेल और क्रेडिट हिस्ट्री सबमिट करते हैं. लेंडर आपकी फाइनेंशियल स्थिति और क्रेडिट योग्यता का मूल्यांकन करता है.

  • अप्रूवल प्रोसेस: इसमें सबसे ज्यादा ध्यान क्रेडिट स्कोर पर दिया जाता है. अगर आपका स्कोर 700 से ज्यादा है, तो अप्रूवल जल्दी मिल सकता है और ब्याज दर भी सस्ती हो सकती है. स्कोर कम होने पर लोन रिजेक्ट भी हो सकता है या ब्याज दर ज्यादा लग सकती है.

  • लोन डिस्बर्समेंट: अप्रूवल मिलने के बाद लोन अमाउंट आपके अकाउंट में कुछ ही घंटों या दिनों में ट्रांसफर हो जाता है. आप इसे किसी भी जरुरत के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं (जब तक लेंडर ने कोई पाबंदी न लगाई हो).

  • रिपेमेंट: लोन की रिपेमेंट आप तय टेन्योर में मंथली EMIs के जरिए करते हैं. EMI में प्रिंसिपल और ब्याज दोनों शामिल होते हैं. EMI चुकाने में देरी से क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है और पेनल्टी भी लग सकती है.

अनसिक्योर्ड लोन के फायदे

  • गारंटी की जरूरत नहीं: लोन लेने के लिए प्रॉपर्टी, गोल्ड या अन्य एसेट गिरवी नहीं रखने पड़ते. 

  • इंस्टेंट अप्रूवल और प्रोसेसिंग: गारंटी नहीं होने के कारण लेंडर सिर्फ इनकम और क्रेडिट स्कोर को देखते हैं. कई बार कुछ घंटों में ही लोन अप्रूव और डिस्बर्स हो जाता है.

  • फ्लेक्सिबल: होम लोन या कार लोन के उलट, इसका इस्तेमाल किसी भी चीज के लिए किया जा सकता है, जैसे मेडिकल इमरजेंसी, ट्रैवल, शादी, एजुकेशन आदि.

  • कम डॉक्यूमेंटेशन: सिर्फ PAN कार्ड, आधार कार्ड, इनकम प्रूफ और बैंक स्टेटमेंट जैसे बेसिक डॉक्यूमेंट काफी होते हैं. प्रॉपर्टी के पेपर्स या एसेट वैल्यूएशन की जरूरत नहीं पड़ती.

  • रिपेमेंट के कई ऑप्शंस: आप अपनी सुविधानुसार 1 से 5 साल का पीरियड चुन सकते हैं. कई लेंडर प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर की सुविधा भी देते हैं.

  • अलग-अलग एप्लिकेंट के लिए उपलब्ध: सैलरीड और सेल्फ-एम्प्लॉयड दोनों ही अप्लाई कर सकते हैं. यहां तक कि अगर आप पहली बार लोन ले रहे हैं, तो भी आप एलिजिबल हो सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपकी इनकम स्थिर होनी चाहिए.  

  • एसेट खोने का खतरा नहीं: इसके लिए कोई संपत्ति गिरवी नहीं रखी जाती, इसलिए डिफॉल्ट होने पर घर या गोल्ड खोने का डर नहीं रहता. हालांकि, क्रेडिट स्कोर पर इसका असर जरूर पड़ता है. 

निष्कर्ष

सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन में से किसी एक को चुनना आपकी फाइनेंशियल जरूरतों पर निर्भर करता है. अगर आपके पास गारंटी देने के लिए कोई एसेट है, तो सिक्योर्ड लोन सस्ती ब्याज दर पर मिल सकता है. लेकिन अगर आपको तुरंत पैसा चाहिए, तो पर्सनल लोन एक आसान ऑप्शन हो सकता है.        

मनीकंट्रोल 50 रुपए लाख तक के पर्सनल लोन ऑफर करता है. इन पर ब्याज दरें 10.5% सालाना से शुरू होती हैं. यह प्रोसेस पूरी तरह पेपरलेस है और कुछ आसान स्टेप में ही आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।