अमेरिकी ऑनलाइन स्टोर कंपनी ग्रुपऑन (Groupon) ने अपने 500 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी (Lays off) कर दी है। यह उसके कुल कर्मचारियों का करीब 15 फीसदी है। ग्रुपऑन के निकाले गए कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पोस्ट पर यह जानकारी दी है। कंपनी ने सबसे अधिक मर्चेंट डिवेलपमेंट, सेल्स, रिक्रूटिंग, इंजीनियरिंग, प्रोडक्ट और मार्केटिंग टीम से लोगों को निकाला है।
ग्रुपऑन (Groupon) में कुल करीब 3,416 कर्मचारी हैं। कंपनी के सीईओ केदार देशपांडे ने एक बयान में बताया, "हमने जैसा उम्मीद की थी, हमारा बिजनेस प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा है। ऐसे में हमें भविष्य के अपने ग्रोथ प्लान को ध्यान में रखते हुए कुछ कड़े फैसले लेने पड़े हैं।"
देशपांडे ने बताया कि कंपनी आने वाले समय मार्केटिंग और ऐसे योजनाओं में दोबारा-निवेश करेगी, जिससे ग्राहकों उसके प्लेटफॉर्म के जरिए नियमित खरीदारी करें और जिससे कंपनी को साल 2022 के अंत तक पॉजिटिव कैश फ्लो हासिल करने में मदद मिल सके।
कर्मचारियों को भेजे लेटर में सीईओ केदार देशपांडे ने बताया कि कंपनी नार्थ अमेरिका में अपनी सेल्स टीम को घटा रही है और अब उसका फोकस 'सेल्फ-सर्विस मर्चेंट अधिग्रहण क्षमताओं' पर रहेगा। इसके अलावा कंपनी को खुद को नए सिरे से व्यवस्थित कर रही है और वह 'सिर्फ मिशन के लिए जरूरी गतिविधियों पर फोकस करेगी और बाहरी सपोर्ट पर अधिक निर्भर रहेगी।'
उन्होंने आगे कहा, "कंपनी ने क्लाउट इंफ्रास्ट्रक्चर और सपोर्ट फंक्शन को घटाने का प्रस्ताव रखा है क्योंकि हम क्लाउड माइग्रेशन को कवर कर रहे हैं।" Groupon ने अपने ऑस्ट्रेलियाई गूड्स बिजनेस को भी बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने करीब एक दशक पहले ऑस्ट्रेलिया में पहली बार कदम रखा था।
Groupon ने यह भी बताया कि वह हाइब्रिड वर्क को ध्यान में रखते हुए रियल एस्टेट में अपनी उपस्थिति को भी 'तर्कसंगत' बनाएगा।