देश की प्रमुख माइनिंग कंपनी वेदांता (Vedanta) की पेरेंट फर्म वेदांता रिसोर्सेज (Vedanta Resources) अगले तीन साल में 3 अरब डॉलर का कर्ज कम करने की योजना बना रही है। वेदांता लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और प्रमोटर ग्रुप के सदस्य नवीन अग्रवाल ने हाल में हुई एनालिस्ट की बैठक में कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि कर्ज को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्ज कम करना कंपनी की प्राथमिकता है और वे अगले तीन सालों में वेदांता रिसोर्सेज के कर्ज को तीन अरब डॉलर तक कम करेंगे।
