Vodafone Idea Major Relief : भारी वित्तीय संकट और कर्ज से जूझ रही वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत मिली है। टेलीकॉम कंपनी ने शनिवार को बताया कि सरकार उसकी बकाया स्पेक्ट्रम नीलामी देनदारी को शेयरों में बदलने जा रही है। इसका मतलब ये है कि सरकार को कंपनी में ₹36,950 करोड़ के शेयर मिलेंगे और उसकी हिस्सेदारी 22.6% से बढ़कर लगभग 49% हो जाएगी। लेकिन, कंपनी का कंट्रोल अब भी प्रमोटर्स के पास ही रहेगा।
