Walt Disney Layoff News: बढ़ रहा रेवेन्यू, फिर भी सीईओ की इस स्ट्रैटेजी के चलते सैकड़ों एंप्लॉयीज की छुट्टी

Walt Disney Layoff News: द वाल्ट डिज्नी कंपनी से एक झटके में सैकड़ों एंप्लॉयीज की नौकरी चली गई। एंप्लॉयीज के छंटनी की पुष्टि खुद डिज्नी के प्रवक्ता ने की है। यह छंटनी 2 जून से प्रभावी हुई है। यह छंटनी ऐसे समय में हुई है, जब कंपनी की कारोबारी सेहत मजबूत हुई है। जानिए कि इस छंटनी का झटका किन एंप्लॉयीज को लगा है और कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है

अपडेटेड Jun 03, 2025 पर 1:19 PM
Story continues below Advertisement

Walt Disney Layoff News: द वाल्ट डिज्नी कंपनी के फिल्म और टेलीविजन डिविजन से सैकड़ों एंप्लॉयीज की 2 जून से छुट्टी हो गई। इसका खुलासा खुद कंपनी के एक प्रवक्ता ने किया है। इसकी मार मार्केटिंग, पब्लिसिटी, कास्टिंग, डेवलपमेंट और कॉरपोरेट फाइनेंस पर पड़ी है लेकिन किसी में भी पूरी की पूरी टीम को ही नहीं निकाला गया है। कंपनी का कहना है कि इंडस्ट्री में तेजी से बदलते माहौल के साथ एफिसिएंसी बढ़ाने के उद्देश्य में यह छंटनी की गई है। यह कंपनी की लागत घटाने के प्रक्रिया का हिस्सा है जो करीब तीन साल पहले वर्ष 2022 में सीईओ के तौर पर बॉब ईगर (Bob Iger) की वापसी के बाद से शुरू हुआ है।

Walt Disney के CEO Bob Iger की क्या है स्ट्रैटेजी?

डिज्नी में जो छंटनी इस बार हो रही है, वह इसके सीईओ बॉब ईगर की लागत घटाने की कोशिशों का हिस्सा है। वर्ष 2023 की शुरुआत में सीईओ ने ऐलान किया था कि अरबों डॉलर बचाने के लिए कंपनी करीब 7 हजार एंप्लॉयीज की छंटनी करेगी। इस स्ट्रैटेजी के तहत कई बार छथंटनी हो चुकी है। सितंबर 2024 में कंपनी ने लीगल, एचआर और कम्युनिकेशंस से करीब 300 एंप्लॉयीज की छंटनी की थी। मार्च 2025 में कंपनी ने 200 एंप्लॉयीज की छंटनी की थी जो एबीसी न्यूज और डिज्नी एंटरटेनमेंट नेटवर्क में इसके कर्मचारियों का लगभग 6% था। सितंबर 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक डिज्नी के दुनिया भर में 2.33 लाख एंप्लॉयीज हैं।


कैसी है Disney की कारोबारी सेहत

डिज्नी में छंटनी ऐसे समय में हो रही है, जब इसकी कारोबारी सेहत मजबूत हो रही है। मार्च 2025 तिमाही यानी वित्त वर्ष 2025 (अक्टूबर-सितंबर) की दूसरी तिमाही में डिज्नी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 7 फीसदी बढ़कर $2.4 हजार करोड़ पर पहुंच गया। पहली तिमाही में डिज्नी+ के सब्सक्राइबर्स की संख्या भी सालाना आधार पर 14 लाख बढ़कर 12.6 करोड़ पर पहुंच गई। वहीं डिज्नी+ और हुलू के सब्सक्राइबर्स की संख्या 25 लाख बढ़कर 18.07 करोड़ पर पहुंच गई।

Microsoft Layoff News: 6000 को निकालने के दो हफ्ते बाद फिर छंटनी, माइक्रोसॉफ्ट के इन एंप्लॉयीज को शॉक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।