WazirX Crypto Exchange: क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म WazirX ने गुरुवार को बताया कि उसके प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग 24 अक्टूबर से दोबारा शुरू होगी। यह कदम एक साल से ज्यादा समय बाद उठाया गया है, जब कंपनी को एक सिक्योरिटी ब्रीच में 230 मिलियन डॉलर (करीब ₹1,900 करोड़) का नुकसान हुआ था।
