पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर: पुराने लोन से छुटकारा, नई शर्तों से पाएं राहत! इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 12:51 PM
Story continues below Advertisement

पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर एक ऐसी सुविधा है, जिसमें आप अपने मौजूदा लोन का बकाया एक नए बैंक या फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन में ट्रांसफर कर सकते हैं. ऐसा आमतौर पर सस्ती ब्याज दर, बेहतर रिपेमेंट शर्तों या अन्य फायदों के लिए किया जाता है. यह एक ऐसा तरीका है, जिससे आप अपने लोन के कुल खर्च को कम कर सकते हैं और रिपेमेंट को आसान कर सकते हैं. 

पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर से आप अपनी मंथली EMI घटा सकते हैं, ब्याज पर पैसे बचा सकते हैं या अपने सभी लोन को एक प्लेटफॉर्म पर ला सकते (कंसॉलिडेट) हैं. लेकिन ये करने से पहले एलिजिबिलिटी, प्रोसेस और संभावित जोखिमों को समझना जरूरी है.

पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर क्या है?

पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर का मतलब है कि आप अपने मौजूदा लोन का बकाया एक नए लेंडर के पास ट्रांसफर करते हैं. नया लेंडर आपके मौजूदा लोन को चुका देता है और फिर आप उसी को नई शर्तों पर EMI देना शुरू करते हैं. ये नया लोन आमतौर पर कम ब्याज दर और बेहतर शर्तों के साथ मिलता है. 


कई बैंक और NBFCs यह सुविधा देते हैं ताकि वे दूसरे बैंकों से लोन लेने वाले ग्राहकों को आकर्षित कर सकें. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको ब्याज दर में कटौती मिल सकती है जिससे EMI कम हो जाती है और लॉन्ग-टर्म में अच्छी बचत होती है. 

मनीकंट्रोल ने भी लेंडर्स के साथ पार्टनरशिप की है जिनसे आप सस्ती ब्याज दरों पर 50 लाख रुपए तक का 100% डिजिटल पर्सनल लोन ले सकते हैं. इस इंस्टेंट पर्सनल लोन का प्रोसेस बेहद आसान है: डिटेल भरें, KYC पूरी करें और EMI टर्म सेट करें. यहां आपके जॉब स्टेटस के अनुसार ब्याज दर सिर्फ 9.99% सालाना से शुरू हो सकती है.

पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर कैसे काम करता है?

अपने मौजूदा लोन को ट्रांसफर करने से पहले, उसके बकाया अमाउंट, बचा हुआ टेन्योर, नई EMI और फोरक्लोजर चार्ज सहित तमाम चीजों को अच्छे से समझें. इस सुविधा का पूरा फायदा उठाने के लिए ये आसान टिप्स अपनाएं:

  • मौजूदा लोन की ब्याज दर की तुलना नए लोन की ब्याज दर से करें. जो लेंडर सस्ती ब्याज दर दे रहा हो, उसे चुनें.

  • उस बैंक या लेंडर के पास ट्रांसफर करें जहां प्रोसेसिंग और ट्रांसफर फीस कम हो.

  • लेंडर चुनने के बाद, एप्लीकेशन के साथ जरूरी डॉक्युमेंट (जैसे ID प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, बैंक स्टेटमेंट, लोन सेंक्शन लेटर और मौजूदा लोन स्टेटमेंट) जमा करें.

  • एप्लीकेशन अप्रूव होने के बाद नया लेंडर आपका पुराना लोन चुका देता है, और फिर आप नई शर्तों या ब्याज दर के साथ उसे ही EMI देने लगते हैं.

नई शर्तों के तहत आपको आमतौर पर सस्ती ब्याज दर मिलती है जिससे कुल बकाया अमाउंट घटता है. कई बार आपको ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी भी मिल सकती है, जैसे लंबा टेन्योर (जिससे EMI कम हो जाती है) या समय से पहले लोन चुकाने पर भारी पेनाल्टी न लगना. कुछ लेंडर टॉप-अप लोन भी देते हैं जिसमें जरूरत पड़ने पर आप एक्स्ट्रा फंड भी ले सकते हैं. 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है?

पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर के लिए कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया होते हैं ,जो अलग-अलग लेंडर के अनुसार अलग हो सकते हैं:

 

  • अच्छा क्रेडिट स्कोर

क्रेडिट स्कोर इस प्रोसेस का सबसे अहम हिस्सा है. ज्यादातर लेंडर उन लोगों को तवज्जो देते हैं, जिनका स्कोर 650 या उससे ऊपर होता है. अगर आपका स्कोर 700 या उससे ज्यादा है, तो आपको सस्ती ब्याज दर और जल्दी अप्रूवल मिलने की संभावना बढ़ जाती है. 

 

  • लोन रिपेमेंट हिस्ट्री 

लेंडर यह भी देखते हैं कि आपने मौजूदा लोन में कम से कम 6 से 12 EMI समय पर चुकाई हैं या नहीं. अगर कोई डिफॉल्ट नहीं हुआ है, तो ट्रांसफर अप्रूव होने की संभावना बढ़ जाती है.

  • स्टेबल इनकम सोर्स 

आपके पास स्टेबल या रेग्युलर इनकम सोर्स होना चाहिए ताकि आप नए लोन का रिपेमेंट समय पर कर सकें. इसके लिए सैलरीड और सेल्फ-एम्प्लॉयड दोनों ही लोग एलिजिबल होते हैं, लेकिन उन्हें इनकम प्रूफ देना होता है. सैलरीड को सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट और Form 16 देना पड़ सकता है. वहीं बिजनेस करने वालों को ITR, फाइनेंशियल स्टेटमेंट और प्रॉफिट-लॉस स्टेटमेंट देना होता है.

टॉप लेंडर्स से 50 लाख तक लोन

लोन ट्रांसफर में लगने वाले चार्ज और फीस

हालांकि लोन ट्रांसफर से EMI और ब्याज दर कम हो सकती हैं, लेकिन इसके साथ कुछ खर्च भी जुड़े होते हैं. इन्हें समझना भी जरूरी है:

 

  • प्रोसेसिंग फीस

नया लेंडर लोन ट्रांसफर को प्रोसेस करने के लिए एक फीस चार्ज करता है, जो आमतौर पर लोन अमाउंट का 1% से 2% तक हो सकता है.

 

  • फोरक्लोजर फीस

अगर आप मौजूदा लोन को उसके टेन्योर से पहले बंद (फोरक्लोजर) करते हैं तो संबंधित लेंडर 2% से 5% तक का फोरक्लोजर चार्ज ले सकता है. ये चार्ज उस ब्याज की भरपाई करता है, जो फोरक्लोजर की वजह से लेंडर को नहीं मिल पाया.

 

  • डॉक्युमेंटेशन फीस

कुछ लेंडर डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और प्रोसेसिंग के लिए भी कुछ फीस ले सकते हैं. यह बहुत कम होती है लेकिन कुल खर्च में जुड़ती है. 

 

  • लोन प्रोटेक्शन इंश्योरेंस

कुछ लेंडर, विशेष परिस्थितियों में डिफॉल्ट से बचने के लिए लोन प्रोटेक्शन इंश्योरेंस भी जरूरी कर देते हैं. हालांकि, यह हर लेंडर के मामले में जरूरी नहीं होता, लेकिन जब होता है तो आपका कुल खर्च बढ़ जाता है.

निष्कर्ष

पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर से आप ब्याज दर घटा सकते हैं, EMI कम कर सकते हैं और लोन की शर्तें बेहतर बना सकते हैं. मनीकंट्रोल की ऑनलाइन लेंडिंग सर्विस के जरिए आप लेंडर्स से 50 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं. यहां ब्याज दर सिर्फ 9.99% सालाना से शुरू होती है और पूरा प्रोसेस भी डिजिटल है.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।