Get App

WhatsApp Pay इंडिया के हेड ने दिया इस्तीफा, 4 महीना पहले संभाला था पद

WhatsApp Pay: व्हाट्सएप में बड़े अधिकारियों के इस्तीफा देने का दौर जारी है। व्हाट्सएप ज्वाइन करने के चार महीने बाद ही व्हाट्सएप पे इंडिया के प्रमुख विनय चोलेट्टी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विनय अक्टूबर 2021 में WhatsApp Pay में मर्चेंट पेमेंट्स के प्रमुख के रूप में शामिल हुए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2022 पर 9:24 AM
WhatsApp Pay इंडिया के हेड ने दिया इस्तीफा, 4 महीना पहले संभाला था पद
विनय चोलेट्टी WhatsApp Pay में शामिल होने के 11 महीने बाद बॉस बन गए थे

WhatsApp Pay: WhatsApp ने अपनी पेमेंट सर्विस WhatsApp Pay भारत में कई साल पहले शुरू कर दी थी। अब इस कंपनी से कई बड़े अधिकारियों के इस्तीफों का दौर जारी है। WhatsApp Pay इंडिया के प्रमुख विनय चोलेट्टी (Vinay Choletti) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने चार महीने के भीतर नौकरी छोड़ दी है। चोलेट्टी ने मानेश महात्मे की जगह ली थी, जो इस साल सितंबर में Amazon से WhatsApp में शामिल हुए थे। चोलेट्टी अक्टूबर 2021 में WhatsApp Pay में मर्चेंट पेमेंट्स के प्रमुख के रूप में वापस शामिल हुए थे। बाद में सितंबर 2022 में WhatsApp Pay India के हेड के रूप में कामकाज संभाला।

चोलेट्टी ने लिखा कि WhatsApp Pay पर आज मेरा आखिरी दिन था। जैसे ही मैं साइन ऑफ कर रहा हूं, मैं गर्व से कह सकता हूं कि भारत में WhatsApp के पैमाने और प्रभाव को देखना एक अच्छा अनुभव रहा है। खासतौर से पिछला एक साल उत्साह से भरा रहा। मुझे बेहद खुशी हो रही है कि यूजर्स WhatsApp Pay काफी इस्तेमाल कर रहे हैं।

चोलेट्टी ने लिखी पोस्ट

चोलेटी ने एक लिंक्डइन पोस्ट में लिखा जैसा कि मैं अपने अगले साहसिक काम की ओर बढ़ता हूं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि व्हाट्सएप में भारत में डिजिटल पेमेंट और वित्तीय समावेशन (financial inclusion) को अभूतपूर्व रूप से बदलने की शक्ति है। आने वाले सालों में इसकी क्षमता का फायदा उठाने के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने आगे कहा कि यूजर्स की ओर से इस सर्विस का इस्तेमाल करने पर काफी खुशी हो रही है। पिछले साल के आखिरी में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने व्हाट्सएप के पेमेंट सर्विस के लिए यूजर कैप को मौजूदा 2 करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ की मंजूरी दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें