Apple News: आईफोन कंपनी एपल के नए चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) केवन पारेख होंगे। वह अपनी नई जिम्मेदारी अगले साल जनवरी 2025 से संभालेंगे। भारतीय मूल के केवन जनवरी से लूका मैस्त्री (Luca Maestri) की जगह लेंगे और एग्जीक्यूटिव टीम में शामिल होंगे। अभी वह कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (फाइनेंशियल प्लानिंग और एनालिसिस) हैं। एपल सीईओ टिम कुक ने 27 अगस्त को कहा कि दस साल से अधिक समय से वह एपल की फाइनेंस लीडरशिप टीम में हैं और उन्हें कंपनी को लेकर हर प्रकार की जानकारी है। टिम कुक के मुताबिक एपल के अगले सीएफओ के लिए वह बेहतरीन पसंद हैं।
करीब 11 साल पहले केवन पारेख चार साल थामसन रॉयटर्स (Thomson Reuters) में काम करने के बाद एपल में आए थे। थामसन रॉयटर्स से पहले उन्होंने जनरल मोटर्स में पांच साल तक काम किया था। केवन पारेख ने मिशिगन यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने के लिए शिकागो यूनिवर्सिटी से एमबीए किया हुआ है। एपल में उनके रोल की बात करें तो उन्होंने मार्केटिंग, इंटरनेट सेल्स एंड सर्विसेज और इंजीनियरिंग टीम से शुरुआत की थी। फिर उन्होंने ग्लोबल सेल्स, रिटेल और मार्केटिंग फाइनेंस का काम संभाला और अब वह फाइनेंशियल प्लानिंग एंड एनालिसिस, जीएंडए और फाइनेंस, इनवेस्टर रिलेशंस और मार्केट रिसर्च का काम देख रहे हैं। अहम मामलों में वह सीधे टिक कुक को रिपोर्ट करते हैं।
Apple में भारतीयों का और बढ़ेगा दबदबा!
जनवरी से एपल के अगले सीएफओ भारतीय मूल के केवन पारेख बनने वाले हैं। कंपनी की मैनेजमेंट टीम में और बदलाव होने हैं क्योंकि कई कार्यकारी लगभग 60 वर्ष के हैं और दशकों से कंपनी में हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जो बदलाव होने हैं, उसमें भारतीय मूल के साबिह खान चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जेफ विलियम्स की जगह से सकते हैं। उन्होंने पहले ही टॉप डिजाइनर जोनी आईव (Jony Ive) को कंपनी छोड़ने के बाद उनकी जगह ले ली है। साबिह खान के प्रमोशन के बाद उनकी जगह प्रिया बालासुब्रमणियम ऑपरेशंस की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बन सकती हैं। इसके अलावा हॉर्डवेयर टेक्नोलॉजीज के प्रमुख जॉन स्रौजी (Johny Srouji) की जगह श्री संथानम ले सकते हैं।