Get App

upGrad Unacademy Deal: अनएकेडमी को खरीदेगी अपग्रेड, शेयर के जरिए होगा सौदा; जानिए पूरी डिटेल

upGrad Unacademy Deal: एडटेक सेक्टर में बड़ा कंसोलिडेशन होने जा रहा है। upGrad ने Unacademy को शेयर स्वैप डील के जरिए खरीदने के लिए टर्म शीट साइन की है। डील पूरी होने के बाद भी गौरव मुंजाल CEO बने रहेंगे। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 15, 2026 पर 9:22 PM
upGrad Unacademy Deal: अनएकेडमी को खरीदेगी अपग्रेड, शेयर के जरिए होगा सौदा; जानिए पूरी डिटेल
Unacademy के फाउंडर गौरव मुंजाल ने बताया कि प्रस्तावित डील 100 प्रतिशत शेयर स्वैप के जरिए पूरी होगी।

upGrad Unacademy Deal: एडटेक कंपनी upGrad ने अपने प्रतिद्वंद्वी Unacademy को खरीदने के लिए टर्म शीट साइन की है। यह सौदा पूरी तरह शेयर के जरिए किया जाएगा। upGrad के फाउंडर रॉनी स्क्रूवाला और Unacademy के फाउंडर गौरव मुंजाल ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अलग-अलग पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

मुंजाल ने बताया कि प्रस्तावित डील 100 प्रतिशत शेयर स्वैप के जरिए पूरी होगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रांजैक्शन की वैल्यूएशन का खुलासा तभी किया जाएगा, जब डील पूरी हो जाएगी और जरूरी फाइलिंग भी पूरी हो जाएगी।

स्क्रूवाला ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हम upGrad में Unacademy के अधिग्रहण के लिए ऑल स्टॉक डील पर टर्म शीट साइन कर चुके हैं। फाउंडर और CEO गौरव मुंजाल Unacademy में बने रहेंगे और कंपनी के उस काम पर ध्यान देंगे, जिसमें वह सबसे मजबूत है, यानी ऐसे ऑनलाइन एजुकेशन प्रोडक्ट बनाना जिन्हें लर्नर्स पसंद करें।'

एक बार पहले टूट गई थी डील

सब समाचार

+ और भी पढ़ें