Get App

World Bank ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर 7.5% किया, कहा- 'फिर खतरे में है ग्लोबल इकोनॉमी'

World Bank ने अपने पिछले अनुमान में भारत की जीडीपी ग्रोथ (GDP Growth) वित्त वर्ष 2023 में 8.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2022 पर 8:16 PM
World Bank ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर 7.5% किया, कहा- 'फिर खतरे में है ग्लोबल इकोनॉमी'
वर्ल्ड बैंक ने साल 2022 के लिए ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ रेट 2.9% रहने का अनुमान जताया है

वर्ल्ड बैंक (World Bank) ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक ग्रोथ का अनुमान घटाकर 7.5 फीसदी कर दिया है। वर्ल्ड बैंक ने अपने पिछले अनुमान में वित्त वर्ष 2023 में भारत की जीडीपी ग्रोथ (GDP Growth) 8.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। हालांकि अब उसने इस अनुमान में 1.2 फीसदी की भारी कटौती की है।

World Bank ने मंगलवार को जारी अपनी हालिया ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट में कहा, "वर्ल्ड बैंक ने बढ़ती महंगाई से जुड़ी चुनौतियों, सप्लाई चेन में बाधाएं और भू-राजनैतिक तनाव के असर को देखते हुए भारत की GDP Growth का अनुमान घटाया है।"

वित्त वर्ष 2024 में वर्ल्ड बैंक ने भारत की GDP Growth और धीमी होकर 7.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। यह इसके 6.8 फीसदी के पिछले अनुमान से 0.3 फीसदी अधिक है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2025 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें