World's Richest Prisoner: दुनिया के सबसे अमीर कैदी हैं बाईनेंस के फाउंडर, चेक करें कितनी है दौलत

Binance founder Changpeng Zhao Richest Prisoner: कभी क्रिप्टो इंडस्ट्री में सबसे शक्तिशाली शख्स रहे चैंगपेंग झाओ अब जेल में हैं। हालांकि क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाईनेंस (Binance) के पूर्व सीईओ चैंगपेंग झाओ दुनिया के सबसे अमीर कैदी हो गए हैं। इसके अलावा जेल में रहते हुए भी उनकी दौलत में अभी और इजाफा हो सकता है। एक और खास बात ये है कि उन्हें चार महीने की सजा हुई है जो काफी कम मानी जा रही है

अपडेटेड May 02, 2024 पर 8:49 AM
Story continues below Advertisement
Binance founder Changpeng Zhao Richest Prisoner: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाईनेंस (Binance) के पूर्व सीईओ चैंगपेंग झाओ (Changpeng Zhao) को मंगलवार को चार महीने की कैद हो गई। वह दुनिया के सबसे अमीर कैदी बन गए हैं।

Binance founder Changpeng Zhao Richest Prisoner: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाईनेंस (Binance) के पूर्व सीईओ चैंगपेंग झाओ को मंगलवार को चार महीने की कैद हो गई। दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के फाउंडर चैंगपेंग को पिछले साल अमेरिकी एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और सैंक्शंस से जुड़े कानूनों के उल्लंघन के लिए दोषी ठहराया गया था। अब इस मामले में उन्हें चार महीने की कैद हुई है तो वह न सिर्फ अमेरिका के बल्कि दुनिया के सबसे अमीर कैदी हो गए हैं। चैंगपेंग कभी क्रिप्टो इंडस्ट्री में सबसे शक्तिशाली शख्स माने जाते थे और एफटीएक्स (FTX) के सैम बैंकमन-फ्रायड (Sam Bankman-Fried) के बाद जेल जाने वाले किसी क्रिप्टो एक्सचेंज के दूसरे अहम मालिक हैं।

Binance founder Changpeng Zhao की कितनी है दौलत

चैंगपेंग झाओ दुनिया के सबसे अमीर कैदी के रूप में दर्ज हो चुके हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक सजा के बावजूद उनके पास अभी भी 4300 करोड़ डॉलर (3.6 लाख करोड़ रुपये) की दौलत है। खास बात ये है कि क्रिप्टो मार्केट में तेजी आती है तो चैंगपेंग की दौलत और बढ़ेगी यानी कि वह और अमीर होते जाएंगे। 47 वर्षीय चैंगपेंग ने पिछले साल बाईनेंस के सीईओ का पद छोड़ दिया था। हालांकि कंपनी पर उनका प्रभाव बना हुआ है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में उनके करीबी दोस्तों का वर्चस्व है। , ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक बाईनेंस में उनकी करीब 90% हिस्सेदारी भी बरकरार है।


सजा में मिली राहत?

सिएटल में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज रिचर्ड जोन्स ने चैंगपेंग झाओ को चार महीने की कैद सुनाई है। अभियोजकों (प्रॉसिक्यूटर्स) ने तीन साल के सजा की मांग की थी। इसके अलावा चैंगपेंग की कैद फेडरल गाइडलाइंस के मुताबिक एक से डेढ़ साल की सजा से भी काफी कम है। वहीं दिवालिया हो चुकी एफटीएक्स के ग्राहकों के 800 करोड़ डॉलर चुराने के मामले में मार्च में सैम-बैंकमन-फ्रायड को 25 साल की सजा हुई थी। सैम अपने ऊपर लगे आरोपों और सजा के खिलाफ अपील कर रहे हैं। इन सबको देखते हुए ऐसा लग रहा है कि चैंगपेंग को काफी कम सजा हुई है, लेकिन इस पर प्रॉसीक्यूटर्स ने खुशी जताई है। अमेरिकी अटॉर्नी टेसा गोर्मन ने अदालत के बाहर कहा कि इस मामले में जेल काफी अहम था और वह रिजल्ट से खुश हैं।

Changpeng Zhao: बाइनेंस के फाउंडर चांगपेंग झाओ को हुई 4 महीने की जेल, मनी-लॉन्ड्रिंग करने का आरोप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।