Get App

शाओमी ने गोपनीयता का हवाला देकर CCI की एंट्री-ट्रस्ट रिपोर्ट वापस लेने की मांग की

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने भारत के कॉम्पिटिशन रेगुलेटर से वह रिपोर्ट वापस लेने की मांग की है, जिसमें कहा गया है कि शाओमी और फ्लिपकार्ट ने कॉम्पिटिशन नियमों का उल्लंघन किया। मामले से वाकिफ सूत्रों के मुताबिक, शाओमी की का कहना है कि इस रिपोर्ट में व्यावसायिक गोपनीयता का मामला है। अगर कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) इस रिपोर्ट को वापस लेता है, भरोसा तोड़ने संबंधी उसकी जांच में देरी हो सकती है, जो 2021 में शुरू हुई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2024 पर 3:37 PM
शाओमी ने गोपनीयता का हवाला देकर CCI की एंट्री-ट्रस्ट रिपोर्ट वापस लेने की मांग की
फ्लिपकार्ट की रिपोर्ट को लेकर शाओमी ने अपनी चिंताएं CCI से साझा की हैं।

चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारत के कॉम्पिटिशन रेगुलेटर से वह रिपोर्ट वापस लेने की मांग की है, जिसमें कहा गया है कि शाओमी और फ्लिपकार्ट ने कॉम्पिटिशन नियमों का उल्लंघन किया। मामले से वाकिफ सूत्रों के मुताबिक, शाओमी की का कहना है कि इस रिपोर्ट में व्यावसायिक गोपनीयताका से जुड़ा मामला भी है। अगर कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) इस रिपोर्ट को वापस लेता है, भरोसा तोड़ने संबंधी उसकी जांच में देरी हो सकती है, जो 2021 में शुरू हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक, शाओमी ने कॉम्पिटिशन कमीशन को दिए गए आवेदन में कहा है कि फ्लिपकार्ट से जुड़ी जांच रिपोर्ट में स्मार्टफोन कंपनी से जुड़ा संवेनदशील बिजनेस डेटा है, जिसे संशोधित कर इस मामले में संबंधित पक्षों को पेश किया जाना था। सूत्रों ने बताया कि फ्लिपकार्ट रिपोर्ट को लेकर शाओमी की एक चिंता यह भी है कि इसमें मॉडल के हिसाब से सेल्स का आंकड़ा है, जो संवेदनशील जानकारी है।

शाओमी, फ्लिपकार्ट और कॉम्पिटिशन कमीशन ने इस सिलसिले में भेजे गए सवालों के जवाब नहीं दिए। कमीशन जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करता है और उसे सिर्फ मामले के संबंधित पक्षों के साथ साझा किया जाता है। अगर रिपोर्ट संबंधित पक्षों को लौटाने की अनुमति मिलती है, तो इसके बाद संशोधन के मकसद से इसकी समीक्षा की जाएगी।

कॉम्पिटिशन कमीशन ने अपनी जांच में पाया है कि ई-कॉमर्स कंपनियों- एमेजॉन और फ्लिपकार्ट ने चुनिंदा सेलर्स और कुछ लिस्टिंग को प्राथमिकता दी और सिर्फ अपनी वेबसाइट पर फोन लॉन्च करने के लिए शाओमी जैसी कंपनियों से सांठगांठ की। काउंटरप्वाइंट रिसर्च डेटा के मुताबिक, साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग (Samsung) और चीन की कंपनी शाओमी भारत के दो सबसे बड़े स्मार्टफोन खिलाड़ी हैं और दोनों की भारतीय बाजार में तकरीबन 36 पर्सेंट हिस्सेदारी है, जबकि वीवो (Vivo) का मार्केट शेयर 19 पर्सेंट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें