Xiaomi India के प्रेसिडेंट ने छोड़ी कंपनी, 6 महीने की गार्डन लीव, अब करेंगे यह काम

Xiaomi India News: शाओमी इंडिया विदेशी मुद्रा से जुड़े नियमों के उल्लंघनों के आरोपों को लेकर सरकारी एजेंसियों की कड़ी निगरानी में है। इसके अलावा यह अब देश की टॉप स्मार्टफोन कंपनी भी नहीं रह गई जिसके लिए कंपनी फिर से जीतोड़ कोशिश कर रही है। ऐसे समय में शाओमी इंडिया के प्रेसिडेंट ने इस्तीफा दे दिया है और वह 6 महीने की गार्डन लीव पर हैं दे दिया है और वह 6 महीने की गार्डन लीव पर हैं

अपडेटेड Nov 05, 2024 पर 3:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चीन की शाओमी लगातार 20 तिमाहियों तक टॉप पर रहने के बाद वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में टॉप से फिसल गई।

Xiaomi India News: शाओमी इंडिया भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपने दबदबे को फिर हासिल करने की कोशिश में है और इस बीच इसके प्रेसिडेंट मुरलीकृष्णन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक मुरलीकृष्णन ने अपने एकेडमिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ही पद छोड़ा है। अब वह इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से डॉक्टरेट करेंगे। वह 6 महीने की गार्डन लीव लेंगे यानी कि पेरोल पर बने रहेंगे लेकिन इस दौरान वह कंपनी में काम पर नहीं आएंगे और न ही किसी कॉम्पटीटर के यहां काम करेंगे। चीन की शाओमी लगातार 20 तिमाहियों तक टॉप पर रहने के बाद वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में टॉप से फिसल गई। इसे दक्षिण कोरिया की सैमसंग और BBK ग्रुप के अन्य चीनी ब्रांड्स, जैसे Oppo, Vivo और Realme से कड़ा कॉम्पटीशन झेलना पड़ा।

Jabong छोडकर Xiaomi में आए थे मुरलीकृष्णन

मुरलीकृष्णन करीब छह साल पहले वर्ष 2018 में Jabong में एग्जेक्यूटिव का पद छोड़कर शाओमी में आए थे। उन्होंने उस समय शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन के तहत चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर काम शुरू किया था। शुरुआत में उन्होंने कंपनी के ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क को बढ़ाने पर काम किया और बाद में उन्हें शाओमी के ऑपरेशंस, सर्विसेज, पब्लिक अफेयर्स और स्ट्रैटेजिक इनीशिएटिव्स की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब कंपनी विदेशी मुद्रा से जुड़े नियमों के उल्लंघनों के आरोपों को लेकर सरकारी एजेंसियों की कड़ी निगरानी में है। हालांकि कंपनी ने किसी भी गलती से इनकार किया है, और यह मामला फिलहाल अदालत में चल रहा है।


अब किसे मिलेगी जिम्मेदारी?

मुरलीकृष्णन का इस्तीफा मोटोराला और लेनोवो के पूर्व एमडी सुधिन माथुर को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनाने के करीब 2 महीने बाद आया है। सुधिन माथुर कंपनी के विजन को आगे बढ़ाने, विकास के लिए रोडमैप बनाने, और मौजूदा ग्रोथ को बनाए रखने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक चीन से काम कर रहे 2022 में भारतीय कारोबार के जनरल मैनेजर बनाए गए Alvin Tse अपना काम करते रहेंगे और सुधिन माथुर कंपनी के नए चेहरे के तौर पर आएंगे। अल्विन ने माथुर को कारोबार की जिम्मेदारी सौंपी है।

Zomato से डील के बाद छोड़ दी Paytm, श्रेयस श्रीनिवासन का इस्तीफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।