Get App

ZEE एंटरटेनमेंट की सहयोगी कंपनी 'शुगरबॉक्स' हुई बंद, एंप्लॉयी बोले- '2 महीने की सैलरी बकाया'

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) की टेक सब्सिडियरी फर्म मार्को नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड (Margo Networks Pvt Ltd) का कारोबार बीते 22 मार्च से ही बंद हो चुकी है। इसके चलते कंपनी के 50-60 कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। मार्को नेटवर्क्स, 'शुगरबॉक्स (Sugarbox)' नाम से इंटरनेट कनेक्टिविटी मुहैया कराती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 17, 2024 पर 3:09 PM
ZEE एंटरटेनमेंट की सहयोगी कंपनी 'शुगरबॉक्स' हुई बंद, एंप्लॉयी बोले- '2 महीने की सैलरी बकाया'
Sugarbox ऐसे समय में बंद हुई है, जब Zee एंटरटेनमेंट वित्तीय संकटों से जूझ रही है

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) की टेक सब्सिडियरी फर्म मार्को नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड (Margo Networks Pvt Ltd) का कारोबार बीते 22 मार्च से ही बंद हो चुकी है। इसके चलते कंपनी के 50-60 कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। मार्को नेटवर्क्स, 'शुगरबॉक्स (Sugarbox)' नाम से इंटरनेट कनेक्टिविटी मुहैया कराती है। यह फर्म ऐसे समय में बंद हुई है, जब Zee एंटरटेनमेंट वित्तीय संकटों से जूझ रही है। Zee एंटरटेनमेंट का हाल ही में सोनी (Sony) के साथ बिजेनस मर्ज होने की डील टूट गई है। इसके बाद से ही कंपनी के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। Zee एंटरटेनमेंट ने लागत को कम करने के लिए नौकरियों में कटौती की है और बेंगलुरु स्थित अपने टेक्नोलॉजी एंड इनवोशेन सेंटर (ITC) के 50 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर दी है।

Zee Entertainment का शुद्ध मुनाफा दिसंबर तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 140 फीसदी बढ़कर 58.5 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 52 फीसदी की गिरावट आई। सितंबर 2023 तिमाही में कंपनी ने 122.96 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CEO), रोहित गुप्ता ने बताया कि दिसंबर तिमाही के दौरान मर्जर और दूसरे एक्सेप्शनल आइट्म्स का खर्च 60.3 करोड़ रुपये रहा, जिसके चलते उनके मुनाफे पर असर पड़ा।

शुगरबॉक्स के कर्मचारियों को एक वर्चुअल मीटिंग के जरिए कंपनी के बंद होने की जानकारी दी गई और उन्हें लिखित में कुछ भी नहीं दिया गया। कर्मचारियों को यह भी नहीं पता है कि उनकी जो फरवरी और मार्च महीने की सैलरी बकाया है, वह उन्हें मिलेगी या नहीं। खबर लिखे जाने तक Zee और Sugarbox ने मनीकंट्रोल के भेजे सवालों का जवाब नहीं दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें