जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) ने वॉल्ट डिज्नी (Walt Disney) के साथ होने जा रहा लगभग 1.4 अरब डॉलर का सौदा तोड़ दिया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने कहा है कि जी एंटरटेनमेंट ने वॉल्ट डिज्नी को सूचना दी है कि वह वॉल्ट डिज्नी से हासिल किए गए क्रिकेट टीवी अधिकारों (Cricket TV Rights) के लिए लगभग 1.4 अरब डॉलर का भुगतान करने के सौदे पर आगे नहीं बढ़ना चाहती है।
