Zomato Layoffs: जोमैटो में बड़े पैमाने पर छंटनी, 600 कस्टमर सपोर्ट कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

जोमैटो (Zomato) में कर्मचारियों की छंटनी हुई है। कंपनी ने अपने 600 से ज्यादा कस्टमर सपोर्ट कर्मचारियों को उन्हें हायर करने के एक साल के अंदर ही नौकरी से निकाल दिया है। इनमें से अधिकतर को कंपनी ने पिछले एक साल के अंदर ही हायर किया था। जोमैटो ने कदम ऐसे समय में उठाया है जब उसकी फूड डिलीवरी बिजनेस के ग्रोथ में गिरावट देखी जा रही है

अपडेटेड Apr 01, 2025 पर 2:23 PM
Story continues below Advertisement
Zomato अपनी लागत घटाने के लिए कस्टमर सपोर्ट सेवाओं को ऑटोमेट करने पर जोर दे रही है

फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो (Zomato) में कर्मचारियों की छंटनी हुई है। कंपनी ने अपने 600 से ज्यादा कस्टमर सपोर्ट कर्मचारियों को उन्हें हायर करने के एक साल के अंदर ही नौकरी से निकाल दिया है। इनमें से अधिकतर को कंपनी ने पिछले एक साल के अंदर ही हायर किया था। जोमैटो ने कदम ऐसे समय में उठाया है जब उसकी फूड डिलीवरी बिजनेस के ग्रोथ में गिरावट देखी जा रही है। दूसरी ओर उसकी क्विक कॉमर्स कंपनी, ब्लिंकिट (Blinkit) को भी बढ़ते नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

दूसरी ओर, जोमैटो अपनी लागत में कटौती करने के लिए कस्टमर सपोर्ट सेवाओं को ऑटोमेट करने पर जोर दे रही है और इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का तेजी से इस्तेमाल कर रही है।

जोमैटो ने इस मामले में मनीकंट्रोल की ओर से 26 मार्च को भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।


ZAAP के तहत भर्ती किए गए थे कर्मचारी

जोमैटो ने एक साल पहले अपने जोमैटो एसोसिएट एक्सेलेरेटर प्रोग्राम (ZAAP) के तहत 1,500 कर्मचारियों से ज्यादा कर्मचारियों को कस्टमर सपोर्ट की भूमिकाओं के लिए हायर किया था। इस प्रोगाम के तहत कर्मचारियों को एक साल में सेल्स, ऑपरेशंस, प्रोग्राम मैनेजमेंट, सप्लाई चेन और कैटेगरी टीमों में प्रमोशन पाने का अवसर दिया गया था।

हालांकि, इनमें से अधिकतर कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर कंपनी ने उनका रिन्यू नहीं किया, जिससे सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

सिर्फ एक महीने की सैलरी देकर किया टर्मिनेट

Moneycontrol ने कुछ मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों से बात की, जिनका कहना है कि छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना के टर्मिनेट कर दिया गया और सिर्फ एक महीने की सैलरी बतौर मुआवजा दी गई।

इस साल 27 फीसदी गिरा शेयर

दोपहर 2.12 बजे के करीब, जोमैटो के शेयर 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 199.57 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 27 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

यह भी पढ़ें- Realty Stocks: मुंबई और बेंगलुरु की रियल एस्टेट कंपनियों के शेयर धड़ाम, जानें ये 2 कारण

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।