Get App

Zomato layoffs updates: Zomato ने एंप्लॉयीज को नौकरी से निकालना शुरू किया, 3% कर्मचारियों के होंगे इस्तीफे

Zomato ने अपने 4 फीसदी एंप्लॉयीज को नौकरी से हटाने का प्लान बनाया है। पिछले कुछ समय से कई टेक कंपनियों (Tech Companies) ने खर्च घटाने और जल्द मुनाफा में आने पर फोकस बढ़ाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 19, 2022 पर 5:02 PM
Zomato layoffs updates: Zomato ने एंप्लॉयीज को नौकरी से निकालना शुरू किया, 3% कर्मचारियों के होंगे इस्तीफे
कम से कम 100 एंप्लॉयीज को नौकरी से हटाया जा चुका है। इनमें प्रोडक्ट, टेक, कैटलॉग और मार्केटिंग जैसे फंक्शंस के एंप्लॉयीज शामिल हैं।

Zomato layoffs updates: जोमैटो ने इस हफ्ते एंप्लॉयीज को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया। जोमैटो ने खर्च में कमी (Cost Cutting) करने का प्लान बनाया है। कंपनी जल्द प्रॉफिट में आना चाहती है। हालांकि, अभी माहौल बहुत चैलेंजिंग बना हुआ है। जोमैटो में छंटनी के बारे में जानकारी रखने वाले लोगो ने बताया कि कम से कम 100 एंप्लॉयीज को नौकरी से हटाया जा चुका है। इनमें प्रोडक्ट, टेक, कैटलॉग और मार्केटिंग जैसे फंक्शंस के एंप्लॉयीज शामिल हैं। अभी सप्लाई चेन से जुड़े एंप्लॉयीज पर छंटनी का असर नहीं पड़ा है। कंपनी ने अपने 4 फीसदी एंप्लॉयीज को नौकरी से हटाने का प्लान बनाया है। पिछले कुछ समय से कई टेक कंपनियों (Tech Companies) ने खर्च घटाने और जल्द मुनाफा में आने पर फोकस बढ़ाया है।

जोमैटो के सीईओ ने दिए थे छंटनी के संकेत

एक सूत्र ने पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा, "ये एंप्लॉयीज जिस रोल में थे, अब उनकी जरूरत नहीं रह गई है। इनमें से ज्यादातर एंप्लॉयीज मिड से लेकर सीनियर रोल में थे।" एक दूसरे सूत्र ने कहा कि जोमैटो के सीईओ और फाउंडर Deepinder Goyal ने कुछ दिन पहले एक टाउनहॉल किया था। उन्होंने टाउनहॉल मीटिंग में बताया था कि कंपनी के कई सेक्शन में एंप्लॉयीज की छंटनी हो सकती है। ये ऐसे सेक्शन होंगे, जिनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है। सूत्रों ने बताया कि क्लाउड किचेंस से जुड़े कुछ अकाउंट मैनेजर्स को पहले ही हटाया जा चुका है।

कंपनी के प्रवक्ता ने दी यह सफाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें