LPG Price Hike: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक संकट और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस तक, हर जरूरी चीज महंगी होती जा रही है।

LPG Price Hike: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक संकट और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस तक, हर जरूरी चीज महंगी होती जा रही है।
हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की गई। पहले 15 मई को तेल कंपनियों ने दाम में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया, वहीं 19 मई को फिर 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई। इसके अलावा, मई की शुरुआत में ही कमर्शियल LPG सिलेंडर करीब 993 रुपये महंगा हो चुका है। अब बारी घरेलू सिलेंडर की है, जिसमें मार्च में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी और इसके बाद से रेट नहीं बढ़ाए गए हैं।
| शहर | घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किग्रा) | कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किग्रा) |
|---|---|---|
| नई दिल्ली | ₹913.00 (कोई बदलाव नहीं) | ₹3,071.50 (+₹993.00) |
| कोलकाता | ₹939.00 (कोई बदलाव नहीं) | ₹3,202.00 (+₹994.00) |
| मुंबई | ₹912.50 (कोई बदलाव नहीं) | ₹3,024.00 (+₹993.00) |
| चेन्नई | ₹928.50 (कोई बदलाव नहीं) | ₹3,237.00 (+₹990.50) |
| गुरुग्राम | ₹921.50 (कोई बदलाव नहीं) | ₹3,088.00 (+₹993.00) |
| नोएडा | ₹910.50 (कोई बदलाव नहीं) | ₹3,071.50 (+₹993.00) |
| बेंगलुरु | ₹915.50 (कोई बदलाव नहीं) | ₹3,152.00 (+₹991.00) |
| भुवनेश्वर | ₹939.00 (कोई बदलाव नहीं) | ₹3,238.00 (+₹993.50) |
| चंडीगढ़ | ₹922.50 (कोई बदलाव नहीं) | ₹3,092.50 (+₹993.00) |
| हैदराबाद | ₹965.00 (कोई बदलाव नहीं) | ₹3,315.00 (+₹994.00) |
| जयपुर | ₹916.50 (कोई बदलाव नहीं) | ₹3,099.00 (+₹993.00) |
| लखनऊ | ₹950.50 (कोई बदलाव नहीं) | ₹3,194.00 (+₹993.00) |
| पटना | ₹1,002.50 (कोई बदलाव नहीं) | ₹3,346.50 (+₹993.50) |
| तिरुवनंतपुरम | ₹922.00 (कोई बदलाव नहीं) | ₹3,106.00 (+₹993.00) |
क्रूड ऑयल का दबाव
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 109 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है। जिस वजह से पेट्रोल-डीजल इस हफ्ते करीब 3.90 रुपये महंगे हो चुके हैं। अब अगला नंबर घरेलू LPG का होने की आशंका है। बता दें कि 1 मई को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है, जिससे इसकी कीमत अब 3000 के पार निकल चुकी है।
हर महीने कैसे तय होती है कीमत?
देश की सरकारी तेल कंपनियां जैसे Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum हर महीने की पहली तारीख को LPG और ATF (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इनकी नई कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और रुपये-डॉलर के एक्सचेंज रेट के आधार पर तय की जाती हैं। इस समय ईरान में जारी जंग और पूरे मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। तेल सप्लाई को लेकर बढ़ी चिंता के बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। यही वजह है कि भारत में भी कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं और आने वाले दिनों में घरेलू गैस कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
यह भी पढे़ं: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल खरीदने से पहले जान लें आपके शहर के ताजा भाव
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।