Edible Oil: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाने के तेल को लेकर एक बड़ा दिया है। उनका कहना है कि देश को असलियत में खाने के तेल का इंपोर्ट नहीं करना चाहिए। इससे किसानों को नुकसान होता है। लेकिन जो देश अपनी कुल जरूरत का करीब 60% खाने के तेल की जरूरत को इंपोर्ट से पूरा करता है वो इंपोर्ट नहीं करेगा तो करेगा क्या? क्या हम खाने के तेल में आत्मनिर्भर हो रहे हैं और अगर नहीं तो ये सफर कितना लंबा है? खाने के तेल की पैकेजिंग भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। इस पर SEA ने सरकार को चिट्ठी भी लिखी है।