Get App

US-Iran Peace Deal: कच्चा तेल 5% फिसला, मार्च के बाद के सबसे निचले स्तर पर

US-Iran Peace Deal: ईरान के उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि 60 दिनों के सीजफायर के दौरान एक ज्यादा व्यापक समझौते पर बातचीत की जाएगी। कहा जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच सुलह कराने के लिए पाकिस्तान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 15, 2026 पर 9:55 AM
US-Iran Peace Deal: कच्चा तेल 5% फिसला, मार्च के बाद के सबसे निचले स्तर पर
डील शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में साइन होगी।

सोमवार को कच्चे तेल की कीमतें मार्च के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गईं। इसकी वजह है अमेरिका और ईरान के बीच डील फाइनल होना। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि दोनों देश युद्ध खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए एक शुरुआती समझौते पर पहुंच गए हैं।

इस ऐलान के बाद ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत 4.2 डॉलर या लगभग 5% गिरावट के साथ 83.07 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही है। वहीं U.S. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 4.7 डॉलर या 5.6% गिरकर 80.12 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। शुक्रवार को दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में 3% से ज्यादा की गिरावट आई थी।

रॉयटर्स के मुताबिक, ईरान के उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि 60 दिनों के सीजफायर (युद्धविराम) के दौरान एक ज्यादा व्यापक समझौते पर बातचीत की जाएगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि डील शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में साइन होगी। कहा जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच सुलह कराने के लिए पाकिस्तान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई है।

ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी नाकेबंदी भी होगी खत्म

सब समाचार

+ और भी पढ़ें