क्रूड ऑयल की कीमतों में 22 अक्तूबर को बड़ा उछाल दिखा। ब्रेंट क्रूड 3 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 112.27 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। डब्ल्यूटीआई क्रूड में भी तेजी दिखी। यह 99.99 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसकी वजह सऊदी अरब पर बड़ा हमला है। नाजुक स्थिति को देखते हुए अमेरिका ने अपने कुछ एंप्लॉयीज और उनके परिवारों को सऊदी अरब में अमेरिकी एम्बेसी छोड़ने का आदेश दिया है।
