Commodity Market: क्रूड की कीमतों में तेजी जारी, ब्रेंट 97 डॉलर के निकला पार

ब्रेंट क्रूड 3.7 फीसदी चढ़कर 97 डॉलर के पार निकला है जबकि WTI क्रूड 4 फीसदी की तेजी के साथ 92 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Oct 10, 2022 पर 12:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोविड के बाद क्रूड उत्पादन में कटौती बड़ी है। कीमतें कम होने की वजह से कटौती का फैसला लिया गया। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी क्रूड इन्वेंट्री घटने से भी क्रूड में उछाल देखने को मिल रहा है।

क्रूड में कटौती के OPEC+ देशों के फैसले का असर क्रूड की कीमतों पर दिखने लगा है। ब्रेंट 97 डॉलर के पार पहुंच चुका है। MCX पर क्रूड का भाव 7500 से ऊपर कारोबार कर रहा है। दुनियाभर में मंदी की आशंका को ऩजरअंदाज कर क्रूड के भाव ऊपर चढ़ने लगे हैं।

बता दें कि ब्रेंट क्रूड 3.7 फीसदी चढ़कर 97 डॉलर के पार निकला है जबकि WTI क्रूड 4 फीसदी की तेजी के साथ 92 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में इसमें 9 फीसदी की तेजी देखने को मिली जबकि 1 महीने में इसमें 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं 1 साल में इसमें 16 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

वहीं WTI क्रूड 1 हफ्ते में इसमें 9 फीसदी की तेजी देखने को मिली जबकि 1 महीने में इसमें 5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं 1 साल में इसमें 13 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। जबकि एमसीएक्स पर कच्चा तेल 1 हफ्ते में इसमें 15 फीसदी की तेजी देखने को मिली जबकि 1 महीने में इसमें 16 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं 1 साल में इसमें 27 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।


Gold Silver Price: 52,000 रुपये के करीब सोना, 61000 के पार चांदी, जानें रेट

क्यों तेज हुई क्रूड चाल ?

OPEC+ ने रोजाना 20 लाख बैरल क्रूड उत्पादन में कटौती का ऐलान किया है। ओपेक प्लस के इस कटौती से करीब 2% ग्लोबल क्रूड सप्लाई घटेगी। कोविड के बाद क्रूड उत्पादन में कटौती बड़ी है। कीमतें कम होने की वजह से कटौती का फैसला लिया गया। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी क्रूड इन्वेंट्री घटने से भी क्रूड में उछाल देखने को मिल रहा है।

चीन में इकोनॉमिक एक्टिविटी बढ़ने से कीमतें बढ़ी है। चीन की मैन्यूफैक्चरिंग PMI में उछाल देखने को मिल रहा है। डॉलर इंडेक्स में दबाव से कीमतें बढ़ी है। डॉलर की मजबूती और US बॉन्ड यील्ड  ने भी क्रूड की चाल बदली है। रूस से यूरोपीय देशों को एनर्जी सप्लाई को रोका गया है। रूस भी अस्थायी तौर पर क्रूड उत्पादन घटाएगा। यही वजह है जो क्रूड की कीमतों में लगातार तेजी बनाए

इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपए का गिरना लगातार जारी है। आज रुपया 32 पैसे की कमजोरी के साथ रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला। आज रुपया 82.32 के मुकाबले 82.64 पर खुला। हालांकि दुनियाभर की दूसरी करेंसी के मुकाबले रुपए में थोड़ी कम गिरावट है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।