Get App

Commodity Market:NCDEX पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा जीरा, सुनहरी हुई हल्दी की चमक, जानिए क्या है वजह

NCDEX पर जीरा रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। NCDEX पर जीरा जुलाई वायदा 60,940 तक पहुंचा है जबकि अगस्त वायदा 61,300 तक पहुंचा है। वहीं सितंबर वायदा 61,660 तक पहुंचा। 2023 में अब तक जीरे ने 94% का रिटर्न दिया है। 1 साल में जीरे का भाव 156% चढ़ चुके हैं। जनवरी 23 के निचले स्तरों से जीरे का भाव 101% चढ़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2023 पर 2:59 PM
Commodity Market:NCDEX पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा जीरा, सुनहरी हुई हल्दी की चमक, जानिए क्या है वजह
NCDEX पर जीरा रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है।

NCDEX पर जीरा रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। NCDEX पर जीरा जुलाई वायदा 60,940 तक पहुंचा है जबकि अगस्त वायदा 61,300 तक पहुंचा है। वहीं सितंबर वायदा 61,660 तक पहुंचा। 2023 में अब तक जीरे ने 94% का रिटर्न दिया है। 1 साल में जीरे का भाव 156% चढ़ चुके हैं। जनवरी 23 के निचले स्तरों से जीरे का भाव 101% चढ़ा है। दरअसल, उत्पादन कम और सप्लाई घटने से जीरे की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। जीरे की बुआई के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2020-21 में 10.87 लाख हेक्टेयर, 2021-22 में 8.69 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई थी जबकि 2022-23 में 9.02लाख हेक्टेयर में बुआई होने की उम्मीद है।

सुनहरी हुई हल्दी

इस बीच हल्दी के भाव 12000 के पार निकले है। कल हल्दी का भाव 12514 के रिकॉर्ड ऊंचाई पर था। दिसंबर 2010 के बाद ऊच्चतम स्तर पर कीमतें पहुंची है। जुलाई में अब तक हल्दी में 22% से ज्यादा की तेजी आई है। जबकि NCDEX पर 3 महीनों में इसमें 65% की तेजी देखने को मिली है।

क्यों चढ़े हल्दी के दाम?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें