Get App

नए हफ्ते में इन फैक्टर्स पर रहेगी कमोडिटी मार्केट की नजर, भूराजनीतिक तनावों से और चढ़ सकते हैं सोना-चांदी

बीते सप्ताह सोने और चांदी ने सेफ एसेट के लिए बढ़ती हुई मांग के बीच नए रिकॉर्ड हाई बनाए। WTI कच्चे तेल ने बीते सप्ताह का अंत मामूली बढ़त के साथ किया। बेस मेटल्स ने मोटे तौर पर सकारात्मक प्रदर्शन किया और इसका नेतृत्व निकेल ने किया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 25, 2026 पर 10:37 AM
नए हफ्ते में इन फैक्टर्स पर रहेगी कमोडिटी मार्केट की नजर, भूराजनीतिक तनावों से और चढ़ सकते हैं सोना-चांदी
मजबूत अमेरिकी आर्थिक डेटा ने संकेत दिया है कि तत्काल पॉलिसी में ढील की जरूरत कम है।

कायनात चैनवाला

23 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते के दौरान बाजार में उथल-पुथल रही। इसकी वजह ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख में बदलाव, ट्रांसअटलांटिक ट्रेड वॉर का डर और अमेरिका-ईरान के बीच फिर से बढ़ा तनाव था। बढ़ी हुई अस्थिरता और बदलते भू-राजनीतिक माहौल के बीच डॉलर इंडेक्स गिरकर 97.42 पर आ गया। यह सितंबर 2025 के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। ट्रंप की यूरोप के खिलाफ टैरिफ की धमकियों और ग्रीनलैंड को हासिल करने की नई कोशिशों से निवेशक परेशान हो गए। हालांकि ट्रंप तत्काल टैरिफ कार्रवाई की योजना को रद्द कर चुके हैं और अमेरिका व यूरोपीय संघ के बीच ट्रेड वॉर की चिंता भी कम हो गई है। लेकिन इसके बावजूद अमेरिका-यूरोपीय संघ के संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।

इस बीच मजबूत अमेरिकी आर्थिक डेटा ने संकेत दिया है कि तत्काल पॉलिसी में ढील की जरूरत कम है। इन डेटा में अक्टूबर-दिसंबर ​2025 तिमाही के दौरान अमेरिकी GDP में 4.4% की बढ़ोतरी, बेरोजगारी के कम दावे और स्थिर PCE महंगाई शामिल हैं। अमेरिकी शेयर बाजार लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट में बंद हुए।

सोने और चांदी की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें