Commoity Market: ग्वार गम कीमतों में गिरावट, क्या रही वजह और किन कमोडिटीज में दिख रहा एक्शन

ग्वार गम कीमतों में गिरावट देखने को मिला। स्पॉट मार्केट में ग्वार गम की मांग कमजोर रही। डिमांड में कमी से कीमतों पर दबाव देखने को मिली। फसल अच्छी होने से बेहतर सप्लाई वजह बनी

अपडेटेड May 22, 2025 पर 4:59 PM
Story continues below Advertisement
ग्वार गम कीमतों में गिरावट देखने को मिला। स्पॉट मार्केट में ग्वार गम की मांग कमजोर रही।

Commoity Market:  ग्वार गम कीमतों में गिरावट देखने को मिला। स्पॉट मार्केट में ग्वार गम की मांग कमजोर रही। डिमांड में कमी से कीमतों पर दबाव देखने को मिली। फसल अच्छी होने से बेहतर सप्लाई वजह बनी। सामान्य से बेहतर मानसून की संभावना से कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

बारिश सामान्य से अधिक रही तो बेहतर फसल की उम्मीद है। अच्छी फसल से कीमतों पर दबाव आगे भी संभव है। फिलहाल डिमांड में तेजी का ट्रिगर नहीं है।

कैस्टर सीड उत्पादन में गिरावट


इस साल एक्सपोर्ट पर असर दिख सकता है। 2024 में उत्पादन 19.6 लाख टन से घटकर 15.6 लाख टन पर आ सकता है। कम बुआई क्षेत्र और प्रतिकूल मौसम का असर देखने को मिलेगा। भारत दुनिया में कैस्टर ऑयल का सबसे बड़ा निर्यातक है। भारत ग्लोबल डिमांड का लगभग 90% पूरा करता है।

महाराष्ट्र में बढ़ी प्री-मॉनसून दलहन बुआई

महाराष्ट्र कुल बुआई में 83.98% की बढ़ोतरी हुई है। उड़द की बुआई में सबसे ज्यादा उछाल आया। मूंग की बुआई में भी 73.55% की बढ़ोतरी हुई है। मूंग की बुआई 11,778 हेक्टेयर से बढ़कर 20,441 हेक्टेयर पर रही। अन्य दलहन फसलों की बुआई भी 109.41% बढ़ीं। अन्य दलहनों की बुआई 1,127 हेक्टेयर से बढ़कर 2,360 हेक्टेयर रही है।

मॉनसून पर IMD अपडेट

मौसम विभाग पश्चिमी तट पर अगले 6–7 दिन तक बारिश की संभावना है। गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल में इस हफ्ते भारी बारिश संभव है। आज कोंकण और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। आज शाम तक उत्तर कर्नाटक-गोवा तट के पास कम दबाव संभव है। अगले 3–4 दिनों में केरल में मानसून का आगमन संभव है। हालांकि मौसम विभाग ने राजस्थान में 21–25 मई के बीच हीटवेव की चेतावनी दी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में 21–23 मई के बीच हीटवेव संभव है।

Gold Price: गोल्ड की कीमतों में तेजी बरकरार, क्या यहां से और चढ़ने वाले हैं दाम ,जानें क्या कहते है बाजार जानकार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।