Cotton Price: निकट भविष्य में घरेलू हाजिर बाजार में कॉटन का भाव घटकर 43,000 रुपये प्रति गांठ हो सकती है। अगर एक्सपर्ट की माने तो कॉटन का ये रेट धीरे-धीरे गिरकर 40,000 रुपये प्रति गांठ तक आ सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में बिकवाली और देश में इस साल अच्छी फसल रहने की संभावना से भारत में प्रमुख मंडियों और बाजारों में हाजिर कॉटन की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। पिछले हफ्ते कीमतों में करीब 3.5 फीसदी से 4.0 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।
