महंगा प्याज न सिर्फ सब्जियों का आपका बजट बढ़ा रहा है बल्कि इससे पूरी थाली महंगी हो गई है। रेटिंग एजेंसी Crisil ने इस बारे में एक कैलकुलेशन पेश किया है। इसमें कहा गया है कि नवंबर में आपकी थाली की कॉस्ट बढ़ने जा रही है। दरअसल, प्याज की कीमत 80 रुपये प्रति किलो से ज्यादा हो गई है। अक्टूबर में भी प्याज की कीमत बढ़ी थी। तब यह 34 रुपये से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो हो गई थी। इससे थाली की कॉस्ट में कमी नहीं आई। हालांकि, आलू और टमाटर की कीमतों में गिरावट से शाकाहरी थाली की कीमत 27.5 रुपये थी। यह एक साल पहले के मुकाबले 5 फीसदी और सितंबर से 1 फीसदी कम है।
