Get App

Crude oil: 2 महीने के ऊंचाई पर पहुंचा भाव, क्या $90 की तरफ बढ़ रहा क्रूड, जानिए एक्सपर्ट्स व्यू

Crude oil: नरेंद्र तनेजा ने आगे कहा कि अगर ईरान के तेल के ठिकानों पर इजरायल हमला करता है तो एक रात में ब्रेंट का भाव 20 डॉलर प्रति बैरल ऊपर चला जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 08, 2024 पर 12:29 PM
Crude oil: 2 महीने के ऊंचाई पर पहुंचा भाव, क्या $90 की तरफ बढ़ रहा क्रूड, जानिए एक्सपर्ट्स व्यू
मिडिल ईस्ट संकट के चलते कच्चा तेल करीब 4 फीसदी उछला है। ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर के पार निकला है।

मिडिल ईस्ट संकट के चलते कच्चा तेल करीब 4 फीसदी उछला है। ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर के पार निकला है। ईरान पर इजरायल के हमले की आशंका से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। बता दें कि 1 दिन में कच्चा तेल करीब 5% चढ़ा है और इसके भाव 2 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचे है। ब्रेंट का भाव 81 डॉलर प्रति बैरल के पार निकला है जबकि WTI का भाव 78 डॉलर के पार निकला है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से ऑयल फ्यूचर्स के भाव में काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। पिछले महीने कमजोर मांग की आशंका के चलते इसके भाव 70 डॉलर के नीचे गिर गए थे और फिर एकाएक मिडिल-ईस्ट में गहराते तनाव के चलते पिछले हफ्ते 10 फीसदी से अधिक उछल गया।

दरअसल कच्चे तेल में आई तेजी निवेशकों के बीच डर का सबसे बड़ा कारण है। निवेशकों को यह डर है कि इजराइल और ईरान के बीच लड़ाई में ऑयल फैसिलिटीज पर भी हमले हो सकते हैं।

इस बीच कच्चे तेल की कीमतों पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में एमसीएक्स पर कच्चा तेल 9 फीसदी चढ़ा है जबकि ब्रेट क्रूड में 8 फीसदी की तेजी आई है। वहीं WTI क्रूड 10 फीसदी चढ़ा है। इसी तरह 1 महीने में एमसीएक्स पर पर कच्चा तेल 12 फीसदी चढ़ा है। जबकि 1 साल में एमसीएक्स पर इसने 8 फीसदी की तेजी दिखाई है। जबकि 1 साल में ब्रेट क्रूड ने 5 फीसदी और WTI क्रूड ने 8 फीसदी की बढ़त हासिल की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें