Get App

Crude Oil: मई में क्रूड का भाव $95-100 के बीच रहेगा बना, लेकिन अगर मजबूती बनी रही तो दाम बढ़ाने तय

Crude Oil: प्रोबल सेन ने आगे कहा कि क्रूड 70 डॉलर पर आ जाएगा ऐसा जल्द होता नहीं लगता। सरकार जितना संभव हो पेट्रोल- डीजल के दाम नहीं बढ़ा रही है। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि क्रूड में मजबूती बनी रही तो दाम बढ़ने तय हैं

Sujata Yadavअपडेटेड May 08, 2026 पर 4:10 PM
Crude Oil: मई में क्रूड का भाव $95-100 के बीच रहेगा बना, लेकिन अगर मजबूती बनी रही तो दाम बढ़ाने तय
बाजार में कच्चे तेल को लेकर संकट खड़ा हुआ है। करीब 1 बिलियन बैरल की कमी का संकट खड़ा है।

क्रूड में एक दिन में करीब 2% तेजी आई। आज फिर ब्रेंट $103 के करीब पहुंचा। कल ब्रेंट का भाव $96.15 तक गिरा था। WTI में भी $96 के करीब कारोबार कर रहा।

US-ईरान के बीच बढ़ा तनाव

US सेंट्रल कमांड ने कहा कि ईरान ने युद्धपोतों पर मिसाइलों से हमला किया। ईरान ने ड्रोन और छोटी नावों से भी हमला किया। तनाव बढ़ाना नहीं चाहते, हमले का जवाब दिया। सैनिकों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होर्मुज में US शिप पर ईरान का हमला किया। ईरानी मिसाइल हमले को हवा में नाकाम किया । US सेना ने ईरान के हमलों का जवाब दिया । सुरक्षा को तैयार, तनाव बढ़ाने की कोशिश नहीं।

ईरान को दिया 48 घंटे का वक्त आज खत्म हो रहा है। US के प्रस्ताव पर ईरान को 48 घंटों में जबाव देना था। ईरान ने कहा कि अमेरिका के प्रस्ताव की समीक्षा अब भी जारी है। पाकिस्तान के जरिए US का प्रस्ताव मिला था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें