Get App

LPG Price Today: कई शहरों में 1000 रुपये से महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, जानें आज की कीमतें

LPG Price Today: पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के चलते जहां एक तरफ पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है, वहीं देशभर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं। जिससे आम परिवारों को राहत मिली है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 04, 2026 पर 9:21 AM
LPG Price Today: कई शहरों में 1000 रुपये से महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, जानें आज की कीमतें
कई शहरों में 1000 रुपये से महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर

LPG Price Today: पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के चलते जहां एक तरफ पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है, वहीं देशभर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं। तेल कंपनियों की तरफ 1 जून को जारी की गई नई दरों के अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 910.50 रुपये से 950.50 रुपये के बीच स्थिर बने हुए हैं। ऐसे में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी न होने से आम परिवारों को राहत मिली है।

हालांकि, कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए खबर थोड़ी अलग है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी अलग-अलग शहरों में अलग-अलग दरों से की गई है। उदाहरण के तौर पर, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा हो गया है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत में 46 रुपये का इजाफा हुआ है।

जानें अपने शहर का रेट

शहर घरेलू LPG  की कीमत कमर्शियल LPG  की कीमत
दिल्ली 913.0 रुपये 3071.5 रुपये
मुंबई  912.5 रुपये 3024.0 रुपये
कोलकाता 939.0 रुपये 3202.5 रुपये
चेन्नई 928.5 रुपये 3237.0 रुपये
पटना 1002.5 रुपये 3347.0 रुपये
श्रीनगर 1029.0 रुपये 3378.0 रुपये
लेह 1045.5 रुपये 3404.5 रुपये
इम्फाल 1064.5 रुपये 3546.5 रुपये
गंगटोक 1065.5 रुपये 3577.5 रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें