Get App

Edible Oil: गिर सकती है रिफायनर्स की आय, क्रिसिल ने जताया अनुमान, क्या आगे सस्ते होंगे दाम

Edible Oil: खाने के तेलों की कीमतों में आगे दबाव देखने को मिल सकता है। क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में खाने के तेलों के आय घटने की आशंका जताई है। क्रिसिल का कहना है कि रिफायनर्स की आय 2-3% गिरने की आशंका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2025 पर 2:02 PM
Edible Oil: गिर सकती है रिफायनर्स की आय,  क्रिसिल ने जताया अनुमान, क्या आगे सस्ते होंगे दाम
देश में खाने के तेल का इंपोर्ट आंकड़ों पर नजर डालें तो दिसंबर 2024 में 12.31 लाख टन का इंपोर्ट हुआ था जबकि जनवरी 2025 में 10.49 लाख टन खाने के तेल का इंपोर्ट हुआ।

Edible Oil:  खाने के तेलों की कीमतों में आगे दबाव देखने को मिल सकता है। क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में खाने के तेलों के आय घटने की आशंका जताई है। क्रिसिल का कहना है कि रिफायनर्स की आय 2-3% गिरने की आशंका है। रिफायनर्स की आय 2.6 लाख करोड़ संभव है।

क्रिसिल के मुताबिक खाने के तेल की मांग गिरने से आय गिर सकती है। आगे खाने के तेल के दाम गिरने की उम्मीद है। सोया, पाम, सन ऑयल के दाम गिर सकते हैं।

देश में खाने के तेल का इंपोर्ट आंकड़ों पर नजर डालें तो दिसंबर 2024 में 12.31 लाख टन का इंपोर्ट हुआ था जबकि जनवरी 2025 में 10.49 लाख टन खाने के तेल का इंपोर्ट हुआ। वहीं फरवरी 2025 में 9 लाख टन, मार्च 2025 में 9.98 लाख टन , अप्रैल 2025 में 8.92 लाख टन का इंपोर्ट हुआ। मई 2025 में 11.87 लाख टन खाने का तेल का इंपोर्ट हुआ।

देश में सरसों के उत्पादन आंकड़ों पर नजर डालें तो 2019-20 में 91.24 लाख टन सरसों का उत्पादन हुआ जबकि साल 2020-21 में 102.10 लाख टन, 2021-22 में 119.63 लाख टन, 2022-23 में 126.43 लाख टन और 2024-25 में 126.06 लाख टन उत्पादन हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें